शपथ समारोह में विधायक ने तैयब को पहनाया माला..गिरीश देवांगन ने कहा.. जनता को बताएं..मोदी डाल रहे अडंगा लाठीचार्ज करने वालों को करें बेनकाब

BHASKAR MISHRA
10 Min Read
बिलासपुर—-शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन  में नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों का पदभार एवं शपथ समारोह का आयोजन किया। छग खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन बतौर मुख्य आतिथ्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपेक्स बैंक चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर ने किया।  समारोह के बाद गिरीश देवांगन पत्रकारों से बातचीत की। फिर  “मोर धान-मोर अभिमान” कार्यक्रम में शिरकत करने कोनी सेंदरी के लिए रवाना हो गए। 
 
            जिला बिलासपुर के नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों ने आज कांग्रेस भवन में गरिमामय कार्यक्रम के दौरान शथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के चैयरमैन गिरीश देवांगन शा्मिल हुए। अध्यक्षता अपेक्स बैंक के चैयरमैन बैजनाथ चन्द्राकर ने की । कार्यक्रम में तखतपुर विधायक  रश्मि सिंह,बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ,दिलीप लहरिया, राजेन्द्र साहू,राजेन्द्र शुक्ला, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक,अर्जुन तिवारी की विशेष उपस्थिति देखने को मिली। 
 
ब्लाक अध्यक्षों ने लिया शपथ
 
                        गरिमामय  समारोह में नव नियुक्त विभिन्न ब्लाक के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित कोटा,महेत्तर कश्यप रतनपुर ग्रामीण,राजेंद्र धीवर सीपत,नागेंद्र राय मस्तूरी, गीतांजली कौशिक बिल्हा,घनश्याम शिवहरे तखतपुर,राजू साहू सकरी,रामचन्द्र पैकरा बेलगहना, रमेश सूर्या रतनपुर शहर ,झगरराम सूर्यवंशी बेलतरा, बिहारी देवांगन तखतपुर ने शपथ लिया। इसके अलावा  बिलासपुर शहर कांग्रेस ब्लॉक 1 अध्यक्ष तैय्यब हुसैन,ब्लॉक 2 अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,ब्लॉक 3 अध्यक्ष विनोद साहू,रेलवे ब्लॉक अध्यक्ष मोती थारवानी ने भी शपथ लिया। इस दौारान सभी ब्लाक अध्यक्षों को शाल श्रीफल के साथ सम्मानित भी किया गया।
 
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष  चुन्नी लाल साहू, मेयर रामशरण यादव,बैजनाथ चंद्राकर, अटल श्रीवास्तव,  शैलेश पांडेय , रश्मि सिंह ,खनिज निगम अध्यक्ष  गिरीश देवांगन द्ने संबोधित किया।
 
निष्ठा के कारण नहीं छोड़ा कांग्रेस-चुन्नीलाल
 
                     अपने संबोधन में चुन्नीलाल साहू-ने नवनिर्वाचित अध्यक्षो को बधाई देते हुए मिलकर कामकाज करने को कहा। चुन्नी अपने भाषण में बताया कि  आप सभी के बदौलत ही प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार है। संगठन के कारण ही कांग्रेस सत्ता मिली है।  धान खरीदी पर चुन्नीलाल ने  केंद्र पर हमला किया। कहा कि केन्द्र के चावल नही लेने के कारण छग में धान खरीदी में अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है। भूपेश बघेल की सरकार किसानों की समस्या को ध्यान में रखकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ 10 हजार रुपये देने का काम कर रही है। कांग्रेस में संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही आज मैं और  दिलीप लहरिया ने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा ष कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे बीच मतभेद जरूर हो सकते हैं। लेकिन मनभेद नहीं है। 
 
गिरीश देवांगन से सीखें…अटल
 
                     पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने -कहा कि जब संघर्ष के दिन थे तब इतनी भीड़ नही होती थी। सत्ता में आते ही  भीड़ बढ़ गयी है।  आप सभी को बधाई।संगठन को विपक्ष में रहते कैसे मजबूत किया जाता है। इसकी सीख गिरीश देवांगन से ही मिली है।प्रदेश में अध्यक्ष रहते समय भूपेश बघेल के नेतृत्व में कानन पेंडारी से किसान पदयात्रा निकाली गई थी। जिसका प्रतिफल सत्ता के रूप में आज हमारे सामने है।
 
विधायक ने किया सम्मान..न्यूट्रलाइज का प्रयास
 
              नगर विधायक शैलेश पांडेय- ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की वह कड़ी है जिससे सरकार की समस्त योजनाओ को जन जन तक पहुँचाया जा सकता है। इसी के माध्यम से आमजनों की बात को जिलाध्यक्ष र प्रदेश अध्यक्ष के  माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुचा कर कांग्रेस को मजबूत कर सकते हैं।
 
            इस दौरान शैलेष पाण्डेय ने गिरीश देवांगन के निर्देश पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बधाई देने के साथ ही शैलेश पांडेय ने तैय्यब हुसैन फूल माला पहनाने के अलावा शाल श्रीफल भेंट किया। इस दौरान लोगों ने जमकर तालियां पीटी। लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि फूल माला से स्वागत के साथ ही दोनों के बीच पिछले एक सप्ताह में उत्पन्न तल्खियों को दूर करने का गिरीश देवांगन ने प्रयास किया।
 
अटल के कारण मिली निकाय में जीत
 
                        महापौर रामशरण यादव- ने कहा कि मंच पर बैठे कांग्रेस के नेता बोलने के बाद भूल जाते हैं। सच तो यह है कि हमें वही बात बोलनी चाहिए चाहिए जो हम कर सकते हैं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। एकजुट होकर जमीनी स्तर पर कार्य करें और पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान मेयर ने इशारों में में  शैलेश पांडेय  तैयब हुसैन के बीच वाद विवाद का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि बिना नाम लिए कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने  बिलासपुर को 550 करोड़ की सौगात भेंट किया है। हम उसकी चर्चा के बजाए दूसरे चर्चा में उलझ गए हैं।हमें ऐसी बातों से बचने की जरूरत है । जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए शपथ लेनी चाहिए। मेयर ने बताया कि विभिन्न्न नगर पंचायत, पालिका और जिला जनपदों में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के कारण विजय हासिल हुई है।
 
14 में सिमट गए भाजपाई
 
                                    अपने भाषण में गिरीश देवांगन- कहा कि 15 साल लगातार अत्याचार ,भ्रष्टाचार , कमीशनखोरी के मुखिया रमन सिंह की सरकार रही है। उन्हें उखाड़ फेंकने के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आप के ही दम पर आज भाजपा 14 सीट में सिमटकर रह गयी है। दो साल में किसान कर्जमाफी ,2500 रु धान समर्थन मूल्य,गन्ना ,मक्का समर्थन मूल्य, सिंचाई कर माफी ,गोधन न्याय योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना लागू किया है।
 
रमन धरम का आपको देना होगा जवाब–गिरीश
 
         गिरीश देवांगन ने कहा कि रमन सिंह और धरमलाल कौशिक लगातार प्रदेश सरकार पर चोट कर रहे हैं। प्रदेश में कोई ऐसा व्यक्ति नही है जिसे सरकार की योजनाओं से लाभ नही मिला हो। प्रदेश में अभी तक 65 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है। लेकिन सहमति होने के बाद भी पर्याप्त वारदाना नहीं दिया गया। फिर भी छग सरकार किसानों से धान खरीदी करने का काम कर रही है । केंद्र सरकार इसमें व प्रदेश भाजपा इसमें बेवजह आरोप लगाकर अड़ंगा डालने का काम रही है।केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से धोखेबाजी कर रही हैं। भाजपा के लोग हमारे भाषण के वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजकर अड़ंगे लगवा रहे हैं यहां जानबूझकर जनता के बीच रोना रो रहे हैं।
 
भाजपा ने किया लाठीचार्ज का अत्याचार
 
                   उन्होंने कहा कि आज हजारों किसान दिल्ली बार्डर पर बैठकर केंद्र के किसान विरोधी नीति का विरोध कर रहे हैं।भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा हैं।  इस बात को आप सभी को किसानों को बताने की जरूरत है। गोधन न्याय योजना से 64 करोड़ किसानों और पशुपालकों को दिए गए हैं। गांव, गरीब ,किसान, मजदूर की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने का काम सरकार कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर अत्याचार किया है।  ,आज इन्हें जनता के बीच बेनकाब करने का काम हमे करने की जरूरत है। भाजपा धान खरीदी को लेकर 13 व 22 जनवरी को धरना करने जा रही है ,इसके जवाब में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर भाजपा की सच्चाई को बताना होगा।
 
     देवांगन ने बताया कि जगदलपुर, रायपुर ,बालोद, दुर्ग आदि जगहों पर कांग्रेस भवन राजीव भवन का काम शुरू हो चुका है।यहां भी इसका निर्माण शीघ्र प्रारम्भ किया जाना चाहिए। किसान और कांग्रेस केन्द्र के तीन काला कानून एमएसपी हटाने,मंडी प्रणाली समाप्त करने और जमाखोरी की सीमा समाप्त करने के लिए लाए गए कानून को विरोध कर रहे है। इस बात को भी जनता तक पहुंचाना है।
 
 बिलासपुर में कांग्रेस की जड़ गहरी..विजय
 
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केसरवानी ने कार्यक्रम मैें शामिल सभी अतिथियों और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ ही कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। विजय केशरवानी ने कहा कि  आज का यह सैलाब बता रहा है कि बिलासपुर जिले में कांग्रेस की जड़ें किस कदर मजबूत हैं। सभी ब्लॉक अध्यक्षों से बूथ स्तर पर जमीनी ढंग से संपर्क कर कांग्रेस को मजबूत बनाएं। थे।
 
 
 
 
close