नए पुलिस कप्तान ने किया नगर भ्रमण..शाम को बैठक..कहा..रडार गन,एल्कोमीटर का करें उपयोग

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-नवपदस्थ पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने यातायात अधिकारियों के साथ बैठक के साथ यातायत कार्यालय का  निरीक्षण किया।जरूरी निर्देश भी दिया। जानकारी देते चलें कि नए पुलिस कप्तान ने एक दिन पहले ही जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बिलासागुड़ी में मंथन किया था।

                    बैठक में बिलासपुर पुलिस कप्तान ने उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है। शहर यातायात प्रबंध व्यवस्था के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही है। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से जारी आदेश का पालन करने को कहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि यातायात के प्रत्येक थाना स्तर में मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालो पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में ही मोटर व्हीकल एक्ट की चलानी कार्यवाही करें। बॉडी वार्न” कैमरे की सहायता भी लें।
                      इसके पहले पुलिस कप्तान ने सुबह शहर का भ्रमण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल से यातायात के प्रत्येक थाना क्षेत्र और  वहां लगाए जाने वाले, ड्यूटी व्यवस्था, यातायात बल और जाम लगने वाले पॉइंट की जानकारी मांगी।
 
        दीपक झा ने सत्यम चौक,अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड,तेलीपारा रोड, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सीम्स देवकीनंदन चौक ,नेहरू चौक महामाया चौक ,सीपत चौक, अशोक नगर खमतराई बहतराई बसंत बिहार आरके नगर गुरुनानक चौक जगमल चौक गांधी , चौक तिराहा, पुराना बस स्टैंड से अग्रसेन चौक सत्यम चौक तक यातायात थाना क्षेत्र का भ्रमण किया।
 
                    पुलिस अधीक्षक ने शाम 5 बजे यातायात कार्यालय, सत्यम चौक में यातायात पुलिस के राजपत्रित अधिकारी सहित  पांचो यातायात थाना प्रभारी की बैठक ली। उन्होंने निरीक्षक और   राजपत्रित स्तर के अधिकारियों को बॉडी वार्न  कैमरे के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की चलानी कार्रवाई करने को कहा। मोटर व्हीकल एक्ट की महत्वपूर्ण धाराओं के तहत कार्रवाई के साथ धारा 185 अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर एल्कोमीटर ब्रेथ एनालाइजर की सहायता लिए जाने का निर्देश दिया। वाहन चालको की जांच किए जाने , स्पीड रडार गन की सहायता से धारा 112, 183 तेज गति वाहनों पर भी नियमिय कार्यवाही की बात कही। 
 
                    इसी प्रकार यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वालों पर मोटर पंचनामा कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया। मालयान में सवारी परिवहन करना, रेड सिग्नल जम्पिंग , नशे की हालत में वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना पाए जाने पर नियमानुसार लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किए जाने की बात कही।
 
                    पुलिस कप्तान ने  9 ब्लैक स्पॉट की जानकारी ली। प्रत्येक ब्लैक स्पोर्ट का भ्रमण कर चिन्हित स्थल दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से संपर्क करने को कहा। समन्वय कर दुर्घटनाओं की रोकथाम पर प्रभावी उपाय पर जोर दिया। 
 
बाजार और प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र के व्यापारी संघ की बैठक लेकर फुटपाथ और  आम रास्तों पर सामान रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की बात कही।  समय-समय पर निगम अमले के साथ यातायात पुलिस को अतिक्रमण पर प्रभावी कदम उठाने को कहा।  निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों की पार्किंग किए जाने का निर्देश दिया।
 
                  बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) श्री रोहित बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ललिता मेहर ,निरीक्षक एस0 एक्का , अरविंद किशोर खालको, एन0आर0 सक्सेना , राकेश चौबे, बृजलाल भारद्वाज , उपनिरीक्षक उमा शंकर पांडे (रोड सेफ्टी सेल) सहित यातायात के अन्य यातायात के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
TAGGED:
close