प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2502 दर्ज ..2 मरीजों की मौत..बिलासपुर में आंकड़ा 323 पार..बूस्टर डोज के लिए दिखाना होगा सर्टिफिकेट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश में रविवार को यद्यपि कोरोना टेस्ट कम हुआ..लेकिन रिकार्ड तोड़ मरीज मिले हैं। कुल 3100 आरटीपीसीआर टेस्ट में कुल संक्रमित मरीजोंकी संख्या 2502 पाजीटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हुई है। बिलासपुर में भी पाजीटिव मरीजों की संख्या 323 से अधिक पाए गए हैं।

                स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा केस रायपुर में 830 दर्ज किया गया है। बिलासपुर में आंकड़ा 323 से अधिक होने के साथ प्रदेश में स्थान है। कोरबा में 246 और दुर्ग में मिले केस की संख्या 201 है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जांजगीर चांपा और बस्तर में एक एक संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

              बिलासपुर में सर्वाधिक संक्रमित लोगों की संख्या निगम क्षेत्र में देखने को मिला है। पाए गए 297 में से पुरूष संक्रमितों की संख्या 208 और महिलाओं की संख्या 89 है। मस्तूरी में कुल 11 प्रकरण दर्ज हुए है। इनमें महिलाओं की संख्या एक जबकि पुरूषों का आंकड़ा 10 है। कोटा में पांच पुरूष और 2 महिलाओ को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 7 है। बिल्हा में एक महिला समेत कुल 6 मरीज पाए गए हैं। तखतपुर में मात्र दो पुरूष संक्रमित मिले हैं। जबकि बोदरी नगर पंचायत में एक भी मरीज टेस्ट में पाजीटिव नहीं पाए गए हैं।

             स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिलसापुर में कुल 323 मरीजों में 230 पुरूष और 93 महिलाएं संक्रमित पायी गयी हैं।

 बूस्टर डोज के लिए दिखाना होगा सर्टिफिकेट

  जानकारी के अनुसार देश में सोमवार से हेल्थ केयरडोज़ यानि बूस्टर डोज दिए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बूस्टर डोज प्रारंभिक रूप में फ्रंटलाइन वर्कर और  60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सबसे पहले दिया जाएगा। बूस्टर डोज वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार के अधिकृत कोविन पोर्टल में पंजीकृत कराना होगा। जिन्होने पहले चरण में दूसरा डोज 9 महीने पहले लिया गया है। ऐसे लोगों को ही बूस्टर डोज की पात्रता होगी। इसके बाद पंजीयन नहीं कराना पड़ेगा। इस दौरान बूस्टर डोड लगवाने वालों को दूसरे डोज़ का सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।

close