अधिकारियों ने लिया संकल्प..हर पल किया जाएगा संविधान की ईबारत का पालन..जाहिर की आस्था

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-संभागायुक्त और कलेक्टोरेट कार्यालय स्थित परिसर में संविधान की प्रस्तावना का अधिकारी और कर्मचारियों ने सामुहिक पाठ किया। सभी ने भारत की रीति नीति और संविधान पर आस्था को दिल और दिमाग से पालन करने का संकल्प लिया है। 
 
          संविधान दिवस पर सुबह करीब 11 बजे जिला कार्यालय में अतिरिक्त कलेक्टर जयश्री जैन की अगुवाई में सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया। जयश्री जैन ने सभी शासकीय सेवकों को संविधान के मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुएं। एडिश्नल कलेक्टर ने बताया कि आज के ही दिन यानि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। 
 
          भारतीय संविधान दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय में भी प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, उपायुक्त अर्चना मिश्रा और कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने संविधान के प्रति आस्था को जाहिर किया। 
 
             इस दौरान बताया गया कि संविधान को पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 से देश पर लागू किया गया।
close