जिले का इकलौता गांव..जहां कोरोना की नहीं हुई दस्तक..अब प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने को तैयार..महिला सरपंच की मेहनत की हो रही तारीफ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-कोरोना की दोनों लहरों ने राज्य में जमकर कोहराम मचाया। खासकर दूसरी लहर ने लोगों को अन्दर तक हिला दिया। कई अपनों को हमेशा के लिए दूर कर दिया। जिले के अकेले मस्तूरी ब्लाक में ही 4 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। 58 लोग मौत के मुंह में चले गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कुछ संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। सुनकर आश्चर्य होगा कि बिलासपुर जिले का एक ऐसा भी गकांव है जहां कोरोना की दस्तक हुई ही नहीं। कोरोना से प्रभावित नहीं होने वाले इस गांव का नाम मस्तूरी  ब्लाक का खोंधरा है। शायद यह जिले का पहला ऐसा गांव है जहां एक भी कोरोना के मरीज नहीं पाए गए। लेकिन यह गांव अब नया रिकार्ड बनाने जा रहा है। जानकारी के अनुसार यदि वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो  दो एक दिन में खोंधरा प्रदेश का दूसरा 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड गांव हो जाएगा।
 
            जानकारी देते चलें कि वनांचल पंचायत खोंधरा और उसके आश्रित ग्राम कनई में शिक्षा का दर अन्य गांवों की तुलना में बहुत कम है। लेकिन वैक्सिनेशन के मामले में दूसरे शिक्षित गांवों से खोंधरा मीलो मील आगे है। खोधरा की जनसंख्या 11 सौ 55 के करीब है। 862 लोग टीकाकरण के पात्र है। इनमे से दोनों वर्गों को मिलाकर 619 लोगों का वैक्सिनेशन का काम बुधवार तक पूरा हो चुका है। यदि वैक्सीन की आपूर्ति में हीला हवाली नहीं हुई तो 243 लोगों को दो से तीन दिन में टीकाकरण हो जाएगा। और इसके साथ ही खोंधरा जिले और शायद प्रदेश का दूसरा 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन वाला गांव बन जाएगा। 
 
45 प्लस वालों का 100% वैंकसिनेशन
 
ग्राम पंचायत खोंधरा में 45 प्लस आयु वाले सभी 309  लोगो का वैक्सिनेशन हो चुका है। मतदाता सूची के अनुसार 18 की उम्र से अधिक 553 लोग है। इसमें 310 लोगो का टीकाकरण को हो चुका है। बचे 243 लोगो को दो तीन में टीका लगा दिया जाएगा। इनमे से कुछ लोग गांव के बाहर पलायन कर चुके है। कुछ महिलाएं गर्भवती और शिशुवती हैं। 58 लोगो को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।
    
कुली गांव से मिली प्रेरणा
 
        ग्राम पंचायत खोंधरा की सरपंच प्रमिला सुरेश दास महंत दास ने बताया कि 100 प्रतिशत वैक्सीनेट की प्रेरण कुली पंचायत से मिली। सचिव और कुछ पंचों के साथ कुली जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के तरीकों को जाना। इसके बाद गांव वालों को प्रेरित किया गया।  जनपद सीईओ कुमार सिंह का मार्गदर्शन मिला। अब भरोसा हो गया है कि हमारा वनांचल ग्राम भी पूर्ण वैक्सिनेशन वाला गांव के क्लब में शामिल हो जाएगा। 
                
लगातार मानिटरिंग
 
विकासखंड मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर खोंधरा और  कनई में ब्लाक के अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। ग्रामीणों को वैक्सिनेशन के प्रति जागरूक कर रहे है। एसडीएम पंकज डाहीरे,तहसीलदार मनोज खांडे, अतिरिक्त तहसीलदार तुलसी राठौर, नायब तहसीलदार नीलिमा राठौर, बीईओ नन्दराज कंवर समेत अन्य अधिकारी लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। बुधवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामनारायण राठौर ने गांव पहुंचकर वैक्सिनेशन के फायदे बताए। उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम,पंचायत सचिव,मितानिन सहित अन्य समूहों से बातचीत कर उन्हें मोटिवेट किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close