खुले आम बदमाश संजय ने चलाई गोली ..अपोलो पहुंचने से पहले हिस्ट्रीशटर बिल्लू ने तोड़ा दम..नाकाबन्दी कर फरार आरोपी को तलाश रही पुलिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में दो दोस्त बदमाशों के बीच  कहासुनी हुई। देखते ही देखते ही एक बदमाश ने दूसरे पर गोली फायर कर दिया। लालखदान चौक में दिन दहाड़े गोली चलाने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्र के अनुसार आरोपी ने अपोलो पहुंचने के पहले ही दम तोड दिया है। बहरहाल पुलिस की तरफ से  मामले में अभी तक किसी प्रकार की सूचना नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस को खबर मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक के पास गोली चली है। गोली चलने की खबर शहर में बिजली की तरह फैल गयी। बहरहाल मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की सूचना नहीं है। 

                  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला बदमाश तोरवा क्षेत्र का निगरानी शुदा अपराधी है। जबकि गोली लगने से जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह भी थाना क्षेत्र का सजायाफ्ता बदमाश है। दोनों के खिलाफ तोरवा थाना में विभिन्न अपराधों में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि मरने और मारने वाले दोनों पर 302 का भी अपराध दर्ज है।

             सूत्र ने बताया कि जिसे गोली लगी है उसका नाम बिल्लू ऊर्फ सुनील श्रीवास है। जबकि गोली मारने वाले का नाम संजय पाण्डेय है। बिल्लु की उम्र करीब चालिस साल के आसपास है। जबकि संजय पाण्डेय की उम्र 35 से 38 साल के बीच है। 

             दोनों बदमाशों का संबध गर्ग परिवार से भी रहा है। दोनों आज शाम को लालखदान चौक के पास मिले। बातचीत के दौरान संजय पाण्डेय ने बिल्लु ऊर्फ सुनील पर बंदुक चला दिया। जिससे बिल्लू घटना स्थल पर ही अचेत होकर गिर गया। संजय पाण्डेय मौके से फराह हो गया।

            लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल तोरवा पुलिस को दी।  साथ ही बिल्लू को तत्काल इलाज के लिए अपोलो में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने जांच पड़ताल के दौरान बताया कि अपोलो पहुंचने के पहले ही बिल्लू ने दम तोड़ दिया है।

               बहरहाल घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने नाकेबन्दी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

close