वक्त पर पुलिस ने संभाला मोर्चा..जुलूस को किया तितर बितर…कप्तान ने कहा..सख्त होगी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने बिना अनुमति अप्रत्य़ाशित जुलूस को समय रहते तितर बितर कर दिया है। पुलिस कप्तान ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी जूलूस निकालने का प्रयास किया गया। इस हरकत को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नियम और कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने जानकारी के बाद भी हाईकोर्ट और प्रशासन के निर्देशों को चुनौती दी है। ऐसे लोगों की पहचान कर उचित कदम उठाया जाएगा। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जानकारी देते चलें कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन और प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने कोरोना गाइड लाइन जारी किया है। प्रदेश के कमोबेश सभी  जिलों में शासन प्रशासन ने जुलूस या सभा आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी करते हुए ना केवल जुलूस निकाला। बल्कि व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास किया है। लेकिन पुलिस ने..तत्काल हालात को नियंत्रित कर जुलूस को तितर बितर कर दिया ।

                   शासन से जुलूस नहीं निकालने जाने वाले प्रशासन के आदेश के खिलाफ भाजपा नेता मकबूल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन के निर्देशों के फैसले पर मुहर लगाते हुए कोरोना प्रोटोकाल में जूलूस निकालने को गैर जरूरी बताया।

                 बताना जरूरी है कि पिछले चार पांच दिनों तक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की शांति समिति की रैली निकाले जाने और नगर में शांति व्यवस्था को लेकर कई बार बैठक भी हुई। बैठक में हमेशा की तरह नगर के जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया। कमोबेश सभी लोगों ने प्रशासन की बातों पर सहमति जाहिर करते हुए ईद पर रैली या जुलूस नहीं निकाले जाने की बात कही। ईद के दिन यानि मंगलवार को भी पुलिस प्रशासन ने शांति समिति के साथ बैठक कर नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही कोर्ट और शासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग दिए जाने का वादा किया।

                               लेकिन मंगलवार को दोपहर बाद कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने ना केवल जुलूस निकाला…बल्कि शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते पुलिस ने शहर के एक एक चौक चौराहों को अपनी निगहबानी में ले लिया। लगातार समझाईश के बाद जुलूस को तितर बितर किया। साथ ही कानून को हाथ में नहीं लेने की बात कही। बावजूद इसके कुछ लोगों ने जुलूस निकालने की जिद पर अड़े  रहे। लेकिन हालात को शांति के साथ नियंत्रित किया गया। इस दौरान पुलिस को जमकर पसीना भी बहाना बडा। 

 इन स्थानों पर रैली को रोका गया           

पुलिस ने रैली में शामिल सभी लोगों को सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक, सीएमडी चौक तारबाहर चौक, शिव टाकिज चौक, गांधी चौक, हटरी चौक, कोतवाली चौक सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनन्दन चौक, बृहस्पति बाजार चौक, राजेन्द्र नगर चौक और तारापारा स्थित चौक पर रोक दिया। पुलिस की समझाईश पर रैली में शामिल लोग अपने घर लौट गए। कुछ लोगों ने जरूर रैली को निकालने की जिद की। लेकिन शांति के साथ मामले को सुलझा लिया गया।

दोषियों को संज्ञान में लेंगे…पुलिस कप्तान

            पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने बताया कि ईद मिलादुन्नवी पर्व पर नगर में शांति का माहौल रहा। कहीं किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने निर्देशों और हाईकोर्ट के फैसले का पालन नहीं करते कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया है। ऐसे लोगों की पहचान करेंगे..समझाएंगे भी। साथ ही उचित कदम भी उठाएंगे। जानने का प्रयास करेंगे कि निर्देश के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनी। बहरहाल लोगों के सहयोग से नगर में अमन चैन का वातावरण देखने को मिला है। 

 शांति व्यवस्था कायम

             जानकारी नहीं होने के कारण कुछ लोगों के कहने पर कई लोग रैली में शामिल हुए। जगह जगह रैली को रोककर लोगों को निर्देशों की जानकारी दी गयी।  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि निर्देशों की अवज्ञा करने वालों की पहचान होगी। उचित कदम भी उठाया जाएगा।

close