पुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना.. आखिर 6 महीने बाद पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद 6 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। लेकिन वह इस दौरान पुलिस बचने को लेकर लगातार ठिकाने बदल रहा था । आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            सकरी पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर 2020 को प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि साल 2015 में उसका परिचय लोखंडी निवासी आरोपी राजा लहरे से हुआ। परिचय के बाद आरोपी एक दिन अपने साथ घुमाने गांव ले गया। और उसने जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया।

             अपनी शिकायत में प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद उसके साथ शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। और फिर बाद शादी करने से मुकर गया। साथ ही मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

              प्रार्थिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज करने के बाद आलाधिकारियों को जानकारी दी गयी। टीम बनाकर आरोपी पतासाजी शुरू हुई। इस दौरान आरोपी पुलिस से बचने लगातार ठिकाना बदलता रहा।

             मुखबीर की सूचना और डीएसपी स्नेहित साहू की अगुवाई में सागर पाठक और उनकी टीम ने आरोपी को उसके ठिकाने से घेरबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।

Share This Article
close