नशा नहीं करने का दिया उपदेश..आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट..देर शाम पकड़ में आया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने जब आरोपी को नशा के लिए मना किया तो जानलेवा हमला कर दिया। अत्यधिक चोट लगने के कारण बल्ला मानिकपुरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना के बाद अपराध दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपी की पता साजी कर रही थी।
 
               सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मुरूम खदान निवासी बल्ला मानिकपुरी की चाकू से हमला और मारपीट के दौरान गंभीर चोट पहुंचने सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक बल्ला मानिकपुर मुरूमखदान अशोकनगर का रहने वाला है। 
 
             पूछताछ के दौारन मामला सामने आया कि मुरूमखदान अशोकनगर स्थित हरी किराना दुकान के बाद मृतक बल्ला मानिकपुरी पर बब्बू यादव ने चाकू से जानलेवा हमला किया। दरअसल बब्बू यादव आदतन बदमाश और नशेड़ी है। बल्ला मानिकपुरी ने बब्बू को नशा करने के लिए मना किया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। आरोपी बब्बू ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद यकायक चाकू से से बल्ला मानिकपुरी पर हमला कर दिया। जिसके चलते बल्ला को गंभीर चोटी पहुंची।
 
              बल्ला को आनन फानन में सिम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस दौरान आरोपी बब्बू  फरार हो चुका था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर बब्बू यादव की पतासाजी शुरू की। आरोपी को देर शाम गिरफ्तार किया गया।
 
              परिवेश तिवारी ने बताया कि मृतक बल्ला मानिकपुरी हरणाचका, लालपुर हाल मुकाम अशोक नगर ख़मतराई का रहने वाला है।
close