प्रधानमंत्री को नहीं सुनाई देती जन की बात..उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा..अब जनता सुनाएगी मन की बात..अटल ने बताया..पीएम प्रोपोगेन्डा में उस्ताद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-ब्लाक कांग्रेस दो के जन जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने शिरकत किया। इस दौरान पटेल नुक्कसड़ सभा समेत आमसभा को संबोधित किया। पटेल ने महंगाई को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बावजूद इसके प्रधानमंत्री मौन हैं…उन्हें केवल मन की बात अच्छी लगती है। जन की समस्याओं से उनका कोई सरोकार है। महंगाई से ध्यान भटकाने प्रधानमंत्री नए एन प्रोपोगेन्डा करते हैं…लेकिन जनता अब सारे पैंतरे जान चुकी है। उन्हें पता है कि झांसा कौन दे रहा है। त
 
              जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे के दिशानिर्देशऔर ब्लाक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में पदयात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। पदयात्रा में शामिल प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने इस दौरान आम और खास को संबोधित किया। 
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने पदयात्रा के दौरान तोरवा में अपने संबोधन में केन्द्र की कांग्रेस सरकार समेत भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
 
              उमेश पटेल ने कहा कि इस समय देश मे महंगाई अपने सर्वकालिक विस्फोटक स्थिति में है। जनता में हाहाकार है..लेकिन महंगाई के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री जन की नहीं बल्कि मन की बात कहने में मदमस्त हैं।  तेल और दाल के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दाम ने गरीदों की थाली का निवाला छीन लिया है। आम जरूरतों का जीना मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री को गरीबों की चीख सुनाई नहीं दे रही है। इसी कारण हमें जनजागरण पदयात्रा करना पड़ रहा है। देखते रहिए अब प्रधानमंत्री की आंख भी खुलेगी और जनता की आवाज भी पहुंचेगी । 
 
           पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। लोगों का ध्यान भटकाकर वोट लेने की कला भाजपा नेताओं को अच्छी तरह से आता है। दरअसल भाजपा सरकार को जनता के हित और अहित से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने देश को हम दो हमारे दो के नाम गिरवी रख दिया है। पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है। झूठ और फरेब के दम पर जनता को बहकाया जा रहा है। प्रतिसाल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री अब उसना चावल लेने से इंकार कर दिया है। जाहिर सी बात है कि सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश के किसानों के साथ साथ रोजगार में जुटे लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। 
 
                    नगर  ,विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार भारत की जनता की नहीं..बल्कि चंद उधोगपतियों की सरकार है। देश की सम्पत्ति को तेजी के साथ बेचा जा रहा है। यदि देश की जनता ने आवाज बुलन्द नहीं किया तो हम पूंजीपतियों के गुलाम हो जाएंगे।
 
             रैली की अगुवाई कर रहे अरविन्द शुक्ला ने बेरोजगारी को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की। अरविन्द शुक्ला ने बताया कि  जनता का धैर्य टूट रहा है। बेरोजगार पढ़े लिखे युवक का आक्रोश बढता जा रहा है। कट्टरवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा की फासिस्ट सोच से देश की आजादी खतरे में है। जनता को जागना होगा.। अरविन्द ने इस दौरान भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की भी अपने भाषण के दौरान चर्ची की। शुक्ला ने कहा..जब तक भूपेश सरकार है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी फासिस्ट ताकतों को सिर उठाने नहीं दिया जाेगा। 
     
                शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि देश की मोदी सरकार अमन पसंद फिजा में जहर घोल दिया है। महंगाई के बहाने लोगों के जेब में दिन दहाड़े डाका डाला जा रहा है।इसके उलट राज्य की भूपेश सरकार किसान.गांव गरीब युवा सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत पहुंचाने का काम कर रही है। 
         ब्लाक कांग्रेस दो के पदयात्रा अभियान में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे, संसदीय सचिव रश्मि सिंह,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,ब्लॉक 02 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला,कार्यक्रम के संयोजक राकेश शर्मा,महेश दुबे,समीर अहमद,विवेक वाजपाई,सुनील शुक्ला,शहर महिला अध्यक्ष सीमा पांडे,सीमा सोनी,राजेश शुक्ला,सीताराम जयसवाल,रामप्रसाद साहू,प्रदेश प्रवक्ता अभय नरायन रॉय,अनिल घोरे,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू,जावेद मेमन,तज्जुमल हक,जुगल गोयल,सुबोध केसरी,शिवशंकर कश्यप,काजू महराज,शेलेन्द्र मिश्रा,वैभव शुक्ला,उमेश वर्मा,ओम कश्यप,शशांक देवांगन,अजय काले, सरिता शर्मा, किरण कश्यप,विशेष रूप से शामिल हुए।
 
 
 
close