फिल्मी अंदाज में दिया अंजाम..लिफ्ट देने वाले को ही लूट लिया..शिकायत के बाद हत्थे चढ़ा आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने लिफ्ट मांगकर मोटरसायकल चोरी के आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्ज से मोटरसायकल को बरामद कर लिया गया है। थाना प्रभारी रात्रे ने बताया कि आरोपी बेलतरा से लिफ्ट मांग कर नेहरू चौक आया। अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताकर गाड़ी चेकिंग के बहाने मोटरसायकल लेकर फरार हो गया।
 
              सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि सरकन्डा निवासी रोहित शर्मा ने 11 दिसम्बर को थाना मौजूद होकर मोटरसायकल लूट किए जाने की शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 7 दिसम्बर की शाम 5  बजे के आसपास मोटरसाइकिल सीजी 10 बीएफ 0208 से पाली से बिलासपुर आ रहा था। रास्ते बेलतरा में लिफ्ट मांगने पर एक व्यक्ति को मोटरसायकल पर बैठाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपना नाम अरुण दास मानिकपुरी बताया। 
 
            करीब सात बजे के आस पास दोनो नेहरू चौक पहुंचे। आरोपी ने  नेहरू चौक पहुंचते ही आरोपी ने बताया कि गाड़ी की चेकिंग हो रही है। दोनों गाड़ी से उतर गए। इसके बाद आरोपी अरुण दास मानिकपुरी मोटरसायकल लेकर यकायक गायब हो गया। काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन वह लौट कर नही आया।
 
      सिविल लाइन थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया। अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू हुई। मुखबीर की सूचना पर आरोपी अरुण दास मानिकपुरी को दीनदयाल कॉलोनी मंगला से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने आरोप कबूल किया। चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
close