हैरिटेज टाउन हाल का छज्जा गिरा ..मेयर रामशरण ने कहा..कोई हताहत नहीं..भवन को मरम्मत की जरूरत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— टाउन हाल की गैलरी का छज्जा एक एक भड़भड़ा कर गिर गया। छज्जा काफी पुराना और ईट का बना है। छज्जा के गिरने से फाल्स सीलिंग भी टूट गयी है। जोन कमिश्नर 3 प्रवीण शुक्ला ने बताया कि भवन काफी पुराना है। रिपेयरिंग का काम हमेशा चलता रहता है। फिलहाल किसी को चोट नहीं आयी है। छज्जा गिरने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर रिपेयरिंग का काम शुरू करवा दिया गया है। जानकारी देते चलें कि टाउन हाल आजादी के पहले का बना है। इंजीनियरों के अनुसार अब इसकी उम्र भी खत्म हो चुकी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच टाउन हाल की गैलरी का छज्जा यकायक भरभराकर गिर गया। ठीक उसी समय एक व्यक्ति गुजरा..लेकिन वह बाल बाल बच गया है। छज्जा गिरने से निगम अधिकारियों में भी हलचल मच गयी। जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रवीण शुक्ला ने बताया कि छज्जा गिरने से फाल्स सीलिंग को भी नुकसान हुआ है।

            जानकारी देते चलें कि आजादी के पहले ब्रिटिश काल में साल 1935 में टाउन हाल का निर्माण करवाया गया है। आजादी के पहले से लेकर कुछ सालों तक निगम क्षेत्र विकास का सारा काम देवी प्रसाद वर्मा टाउन हाल से ही होता रहा है। वर्तमान में यहां जोन 2 और 3 का कार्यालय है। टाउन हाल को बिलासपुर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के हैरीटेज भवन के रूप में देखा जाता है। 

                 समय समय पर भवन का जिर्णाद्धार भी किया जाता रहा है। कुछ साल पहले भवन के अन्दर फाल्स सीलिंग को लगाया गया। जानकारी हो कि सभी सामान्य सभा की बैठक टाउन हाल में ही होता है। कमोबेश जोन के सभी शासकीय काम काज भी टाउन हाल से ही किया जाता है। जिस स्थान पर छज्जा गिरा वहां दो कदम की दूरी पर मेयर और सभापति का चैम्बर भी है। जब तब लोगों का हमेशा आना जाना रहता है। 

ईंट का बना बना है छज्जा

            जानकारी देते चलें कि दो मंजिला टाउन हाल भवन का छज्जा भारी भरक ईंट का बना है। छज्जा गिरने से फाल सीलिंग को भी नुकसान हुआ है।

जीर्णोद्धार की जरूरत..मामले में होगी बातचीत

                  मेयर रामशरण यादव ने बताया कि टाउन हाल काफी पुराना है। शुक्र है कि कोई छज्जे के चपेट में नहीं आया। पुरानी बिल्डिंग होने के कारण छज्जा गिरा है। मामले की उन्हें अच्छी तरह से जानकारी है। छज्जा गिरने के बाद घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए जोन कमिश्नर को तत्काल रिपेयरिंग का आदेश दिया गया है। भवन के जीर्णोद्धार की जरूरत है। इस मामले में हम उचित जगह बातचीत भी करेंगे।

रिपेयरिंग का काम शुरू 

           जोन कमिश्नर 3 प्रवीण शुक्ला ने बताया कि मेयर और अधिकारी के निर्देश पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। छज्जा ईंट का है। फाल्स सीलिंग भी टूट गया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा भवन के कमोबेश सभी मरम्मत कार्य को भी देखा जाएगा।

close