28 आरक्षकों के कांधे पर चमका सितारा..आईजी और एसपी ने दी बधाई..कहा..जनता की करें सेवा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- आईजी रतनलाल डांगी और पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने जिले के 28 प्रधान आरक्षकों के सहायक उप निरीक्षक के पद पर प्रमोट होने पर बधाई दी। दोनो आलाधिकारियों ने प्रमोट हुए सहायक उप निरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया। डांगी और माथुर ने सभी नव नियुक्त किए गए सहायक उप निरीक्षकों को बेतहर पुलिसिंग कार्य का टिप्स भी दिया।
 
                पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रतन लाल डांगी और पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने जिले 28 प्रधान आरक्षकों के कंधे पर स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक बनाए जाने का तोहफा दिया। 
           जानकारी देते चलें कि बिलासपुर रेंज के 92 प्रधान आरक्षको को पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत आदेश जारी किया। इसमें 28 प्रधान आरक्षक बिलासपुर जिले के भी शामिल हैं।
 
      पुलिस लाईन बिलासा-गुड़ी में आयोजित स्टार सेरेमनी कार्यक्रम में आईजी रतन लाल डांगी, पुलिस कप्तान पारूल ने पदोन्नत किए गए सहायक उप निरीक्षकों के कंधो पर स्टार लगाया । अच्छे कार्य करने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस महानिरीक्षक दीपमाला कश्यप , अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण रोहित झा, डीएसपी मंजूलता केरकेट्टा,उपस्थित रहे।
TAGGED:
close