स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कारनामा..मौत के 8 महीने बाद महिला को लगाया वैक्सीन का दूसरा डोज..जारी किया सर्टिफिकेट..खुली वैक्सीनेशन अभियान की पोल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— स्वास्थ्य विभाग जो करे सो थोड़ा। आठ महीने पहले एक महिला की मौत हो गयी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगाकर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को 23 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग से सर्टिफिकेट जारी होने के बाद हुई। सर्टिफिकेट जारी होने के बाद अब पीड़ित परिवार परेशान और हैरान है कि आखिर उनकी मां और बच्चों की दादी को आखिर अंतिम क्रिया कर्म के बाद वैक्सीन का दूसरा जोड लगा तो लगा कैसे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

           स्वास्थ्य विभाग ने मौत के आठ महीने बाद मृतक को वैक्सीन का दूसरा डोड लगाकार गिनीज बुक रिकार्ड में अपनी सेवा को दर्ज कराया है। 

              मामला कुछ इस तरह है। देवरीखुर्द निवासी 64  साल की जयंति देवी की कोरोना महामारी की चपेट में आने से 12 अप्रैल 2021 को मौत हो गयी। परिवार वालों के अनुसार जयंति देवी की मौत एसईसीएल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इसके बाद उनका राजकिशोर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कर्मकाण्ड के बाद 28 अप्रैल 2021 को निगम कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी किया। निमग ने विधिवत पड़ताल के बाद परिवार को 15जून 2021 को डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया।

                     परिवार वालों के अनुसार जयंति देवी ने 10 मार्च 2021 को कोविशील्ड का पहला डोज लगवाया था। बावजूद इसके कोरोना की चपेट मं आने से इलाज के दौरान उनकी मौत गयी। लेकिन तीन पहले ही पहले डो़ज के समय दिए गए कान्टेक्ट में नयी जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक सन्देश आया कि जयंति देवी को कोविशील्ड का दूसरा डोज 23 दिसम्बर 2021 को सफलता के साथ लगाया गया है। हम उनकी जागरूकता और सफल वैक्सीनेशन के लिए बधाई देते हैं। जारी किए गए दूसरे डोज के साथ लगाए गए पहले ड़ोज की तारीख भी लिखी है।

                   परिवार वालों के अनुसार जबकि उनकी मां और बच्चों की दादी का निधन 12 अप्रैल 2021 को हो चुका है। निगम से डेथ सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है। 

                          बहरहाल परिवार वाले चिन्तित कम और स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर व्यवस्था से ज्यादा चिंतित है। मामले की जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से सम्पर्क का प्रयास किया। लेकिन किसी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। शायद रविवार होने के कारण किसी ने फोन उठाना उचित नहीं समझा हो।

            सच तो यह है कि जयंति देवी को 8 महीने बाद दूसरा टीका लगाया गया है। दूसरे टीका का सर्टिफिकेट भी जारी किया गया है। सवाल उठना लाजिम है कि क्या सफल टीकाकरण को लेकर शासन ने वैक्सीनेशन का झूठा आंकाड़ा तैयार किया है। यदि ऐसा किया गया है तो निश्चित रूप से बहुत बड़ा अपराध है। और लोगों की जिन्दगी के साथ खुला मजाक भी है।

TAGGED:
close