तीसरी बार दस्तावेज खंगालने पहुंची टीम..खाद्य अधिकारी ने जांच को बताया सामान्य प्रक्रिया.. पढ़ें..किसने किया असंवैधानिक शब्द का प्रयोग

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पेट्रोल पम्प के पूर्व संचालक मोहम्मद तारीक की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम तीसरी बार दस्तावेजों की जांच करने वलराज पेट्रोल पम्प पहुंची। खबर मिलते ही पत्रकारों की टीम भी पहुंच गयी। यद्यपि इस दौरान टीम के सदस्यों ने कुछ नहीं बताया। बयानबाजी के दौरान शिकायत कर्ता मोहम्मद तारीक ने किसी समाज और व्यक्ति विशेष के प्रति असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया। इस बात को लेकर व्यक्ति विशेष लोगों की नाराजगी सामने आ रही है।
               लगातार दो शिकायत और दो जांच रिपोर्ट के बाद पुरानी शिकायत की ही जांच करने खाद्य विभाग की टीम तीसरी बार जांच करने पेट्रोल पम्प पहुंची। खाद्य टीम के सदस्यों ने वलराज पेट्रोल पम्प के दस्तावेजों को खंगाला। लेकिन पत्रकारों को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
शिकायतकर्ता ने क्या बताया..
               शिकायतकर्ता तारीक ने कहा पुलिस प्रशासन सभी लोग मिले जुले हैं। इसलिए उसे न्याय नहीं मिला। लेकिन इस बार जरूर मिलेगा। उसने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री से लेकर सब जगह गड़बड़ी है। खाद्य विभाग की टीम सच को सामने लाएगी। इस दौारन तारीक ने लायसेंस और रजिस्ट्री को लेकर गोलमोल जवाब दिया। बातों ही बातों में समाज और व्यक्ति विशेष के प्रति असंवैधानिक शब्दों का कैमरा के सामने प्रयोग किया।
कई बार कई टीम ने की है जांच–
जानकारी देते चलें कि इसके पहले तारीक, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,कलेक्टर और पुलिस कप्तान से शिकायत कर चुका है।  सभी एजेंसियां  जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट भी पेश कर चुकी है। यहां तक कि खाद्य विभाग की टीम, पहले भी शिकायत पर दो बार जांच कर चुकी है। तीसरी शिकायत के बाद तीन सदस्यी टीम शुक्रवार को वलराज पेट्रोल पम्प दस्तावेजों को खंगालने पहुंची।
 सेन्ट्रल जीएसटी टीम की जांच
              बताते चलें कि करीब दो सप्ताह पहले तारीक की शिकायत पर सेन्ट्रोल जीएसटी टीम पेट्रोल पम्प संचालकों के ठिकाने पर पहुंचकर जांच को अंजाम दे चुकी है।यह जानते हुए भी कि पेट्रोल में जीएसटी की कोई भूमिका नहीं है। बावजूद इसके जरूरी दस्तावेज लेकर टीम रायपुर और दिल्ली रवाना हो गयी। 
अमर्यादित,असंवैधानिक शब्द का प्रयोग
          खाद्य टीम की जांच पड़ताल के दौरान शिकायत कर्ता ने समाज और व्यक्ति विशेष के प्रति असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया। इस बात को लेकर बहरहाल लोगों में कानाफूसी शुरू हो गयी है।
 खाद्य नियंत्रक ने क्या कहा..
            खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत कर्ता की मांग पर तीन सदस्यीय टीम वलराज पेट्रोल पम्प पहुंची। खरीदी बिक्री और लायसेंस सम्बधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद क्या कुछ सामने आया..मामले की जानकारी जरूर देंगे। उन्होने बताया कि इसके पहले भी इसी विषय पर दो बार जांच हो चुकी है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now
close