videoः और सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही चोर..महामाया मंदिर तिजोरी पर किया हाथ साफ..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—(टेकचंद कारड़ा)—रविवार और सोमवार के बीच रात को अज्ञात चोरों ने तखतपुर स्थित महामाया मंदिर को निशाना बनाया। अज्ञात चोर ने तिजोरी तोड़कर रूपए पैसों पर हाथ साफ किया। मामले की जानकारी सुबह यानि सोमवार को मंदिर पट खुलने के बाद हुई। थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है।
 
              रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरों ने तखतपुर स्थित महामाया मंदिर को निशाना बनाया। मामले की जानकारी सोमवार को पट खुलने के बाद हुई। मंदिर पूजारी ने सुबह पाया कि अज्ञात चोर ने महामाया मंदिर की तिजोरी तोड़कर पैसों हाथ साफ किया है। 
 
             पूजारी राजेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 10 बजे मन्दिर बन्द कर घर गया था। सोमवार को सुबह करीब 5:30 मन्दिर का पट खोला। मौके पर पाया कि पेटी का पिछला भाग टूटा हुआ था। मामले की जानकारी तत्काल मां महामाया समिति  सदस्य जितेन शुक्ला और दिलीप तोलानी को दिया।
 
                       दोनों सदस्यों की उपस्थिति में थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में संदेही चोर की पहचान हो चुकी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
close