वर्षा को सावन सुन्दरी का खिताब..आयोजकों ने बांचा गमला और पौधा..संरक्षण का लिया संकल्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड संस्कृति महिला मंडल ने धूम धाम से सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया गया। सभी महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही सावन सुन्दरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
           संस्कृति महिला मंडल छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंम्पनी लिमिटेड ने हरेली त्यौहार के पावन अवसर पर धूम धाम से सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। इस दौरान सावन झूला और सावन सुन्दरी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सदस्यों ने सावन झूले का आनंद लिया। 
               सावन सुंदरी प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल ने वर्षा पटेल को विजेता घोषित किया। प्रतियोगिताओं में ज्योति भोजक, कल्पना घाटे, मौसमी धर, सरिता चौहान, पी.भारती और उषा तिवारी  को भी विजेता घोषित किया।
             कार्यक्रम में सभी विजेताओं को वर्षा पटेल ने पुरस्कार सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप पौधा वितरण किया। पर्यावरण समृद्धि के उद्देश्य में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने वाहन चालकों को भी पौधा और गमला उपहार में दिया गया।
                      कार्यक्रम में रून्की अम्बस्ट, शीला वर्मा,चित्रा मनहर, उषा संधू,सरिता सिंह, रेशु चौधरी, तृप्ति जांगड़े,प्रीति साव,नीलिमा भारद्वाज और रेखा चक्रवर्ती समेत अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।इस दौरान सभी ने समवेत स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। 
close