व्यापारियों ने कहा..बन्द हो चालानी कार्रवाई..मेयर ने बताया..समन्वय से करें काम..जिला प्रशासन से करेंगे चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-त्यौहारी सीजन के मद्देनजर महापौर रामशरण यादव ने गोल बाजार, सदर बाजार के व्यापारियों से मुलाकात हालात का जायजा लिया। मेयर ने व्यापारियों की समस्याओं को गौर से सुना। व्यापारिक कामकाज के दौरान आने वाली समस्याओं को विस्तार से सुना। साथ ही समस्या निराकरण का आश्वासन भी दिया।
 
              मेयर रामशरण यादव ने गोल बाजार ,सदरबजार केयापारीयो के सांथ बैठक की। बैठक में निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान एक एक कर सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना। त्यौहारी मौसम में रोड किनारे पंडाल, टेंट लगाने के आग्रह पर प्रशासन से समन्वयक बनाकर चलने को कहा। व्यापारियों ने बताया कि सिम्स चौक और सिटी कोतवाली के पास ट्रैफिक पुलिस ने बेरिकेट लगाया है। जिसके चलते ग्राहको को आने जाने में परेशानी होती है। हमेशा चौक में जाम की स्थिति बनी होती है। इसका असर व्यापार पर भी पड़ता है। चूकि कोरना काल में व्यापार को बहुत झटका लगा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कम से कम त्यौहार सीजन में चालानी कार्रवाही को रोका जाए। महापौर ने जिला प्रशासन से बात कर समस्या का निराकरण करने की बता कही है।
 
               बैठक में पूर्व महापौर राजेश पांडेय और बाटू सिह ने भी  सुझाव दिएर। गोलबाजारा और सदर बाजार के सभी व्यापारी इस दौरान मौजूद थे।
close