शानदार फोटोसेशन के बीच विश्वविद्यालय ने मनाया पर्यावरण दिवस..हमेशा की तरह लिया पौध संरक्षण का संकल्प..प्राध्यापकों ने अच्छी अच्छी बातें भी कही

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अटल विश्व विद्यालय में वृहद पर्यावरण दिवस को गरिमा के साथ मनाया गया। प्राध्यपक रसमेत विश्वविद्यालय स्टाफ ने पौधरोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों का बचाने का संकल्प लिया। प्राध्यपकों ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लेकर बड़ी बातें कहीं। इस दौरान सभी ने फोटो भी खिचवाया। इसके अलावा सभी ने सुविधानुसार पोज भी दिया। 
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस  पर अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राध्यापकों के साथ विश्वविद्यालय प्रबंधन के एक कर्मचारी कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और विश्व विद्यालय शिक्षण विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया।
जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन “मिशन लाइफ” विषय को केन्द्र में रखकर किया गया। सुबर आठ बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में विश्व विद्यालय के समस्त अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोगों ने अलग अलग किस्म के पौधरोपरण कर संरक्षण का संकल्प भी लिया।
विश्व विद्यालय कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि मानव के साथ ही समस्त जीवों के जीवन में पादप जगत का स्थान अहम् है। पेड़ पौधों के बिना मानव ही नहीं बल्कि किसी भी जीव की कल्पना संभव नहीं है।  वित्त अधिकारी अलेक्जेंडर कुजुर ने इस दौारन ” सांसें हों रही है कम.. आओ पेड़ लगाए हम का नारा दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख डॉ मनोज सिन्हा ने बताया कि दुनिया की कल्पना पेड़ पौधों के बिना संभव नहीं है। हमें रोपण ही नहीं बल्कि इसका संरक्षण भी करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ तरूण दिवान ने भी पौधरोपण और पर्यावरण को लेकर अच्छी अच्छी बातें कही। डॉ शुमोना भट्टाचार्य ने अपने उद्बोधन में विश्व विद्यालय परिसर को प्राकृतिक रूप से हरा भरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान विकास शर्मा, मनीष सक्सेना, भावी केसरवानी, दाताराम, प्रशांत शर्मा, सूरज निर्मल कर, किशोर साहू, आकृति सिसोदिया विशेष रूप से मौजूद थे। 
उत्साह के बीच चला फोटो सेशन का दौर
पौधरोपण अभियान के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी ही नहीं लम्बी लम्बी बातें भी कही। सभी गणमान्य लोगों ने पौधा पकड़ कर कैमरे के सामने सार्थक पोज दिया। इस दौरान सभी ने पूरा ख्याल रखा कि कोई भी व्यक्ति कैमरे से बाहर ना हो।
Share This Article
close