भाजपा प्रदेश अध्यक्ष काफिले का वाहन पलटा..घटना में आरक्षक की मौत…दो अन्य लोगों का चल रहा अस्पताल में ईलाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूम साव के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से एक आरक्षक की मौत हो गयी है।जबकि दो लोग घायल हो गए है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रही है। दुर्घटना देर रात्रि की है। जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव अम्बिकापुर में आयोजित प्रदेश कार्रकारिणी की बैठक में शिरकत करने जा रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बीती देर रात्रि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरूण साव के काफिले के साथ बड़ा हादसा हुआ है। अरूण साव के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी अनियंत्रित होकर उदयपुर नर्सरी के पास पलट गयी। गाड़ी में  वाहन चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। इसमें एक आरक्षक रविशंकर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सभी का ईलाज अम्बिकापुर अस्पताल मे किया जा रहा है।

घटना के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों को भी देखा। एसडीओपी खिलेश कौशिक समेत तहसीलदार और नायब तहसीलदार और स्थानीय थाना प्रभारी धीरेन्द्र नाथ भी मौजूद थे। घायल रामदेश के कंधे और प्रदीप को हाथ पैर में चोट पहुंची है। अनिल पैकरा को सीना में गहरी चोट आयी है।

Share This Article
close