महिला से लगातार किया रेप..खराब हुई मानसिक संतुलन.संरक्षिका की शिकायत पर आरोपी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बालिका गृह नूतन चौक की संरक्षिका ने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ रतनपुर में अपराध दर्ज कराया है। संरक्षिका की शिकायत पर पत्नी बनाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पीड़िता महिला बालिका गृह के मैदान में लावारिस घूम रही थी। पीड़िता की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।मानसिक रूप से बीमार रेप पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद बालिका गृह नूतन चौक की संरक्षिका ने रतनपुर थाने में बलात्कार के आरोपी के खिलाफ 11 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संरक्षिका ने बताया कि पीड़िता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बालिका गृह के आस पास भटकते पायी। उसने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता को वह भली भांति जानती पहचानती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         पुलिस को संरक्षिका ने बताया कि पीड़िता को शिवलाल यादव ने बहलाया फुसलाया। तात्कालीन समय पीड़िता ठीक थी। शिवलाल ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीकिक संबध बनाया। इसके बाद वह अपने साथ लेकर जांजगीर जिला स्थित कटनई गांव ले गया। इस दौरान वह लगातार संबध बनाता रहा।  8 जून को शिवलाल यादव कर्मा डेम सीपत के पास पत्नी बनाकर रखा। और कुछ दिन बाद छोड़कर फरार हो गया।

               पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिवलाल यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।  आलाधिकारियों की जानकारी के देकर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

                       मुखबीर की सूचना पर रतनपुर पुलिस ने बुधवार 23 जून को आरोपी शिवलाल यादव को गिधौरी में धर दबोचा। थानेदार हरविन्दर ने बताया कि आरोपी सरकाडोही सीपत का रहने वाला है।

TAGGED:
close