कानूनी सलाह लेने गयी पीड़िता से छेड़छाड़..आरोपी ने बाल पकड़ा..घेरानब्दी के बाद नेहरू चौक में पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने महिला से छेडखानी के आरोपी को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। आरोपी का नाम आरोपीःविकास साहू है। विकास राजिम पथर्रा गरियाबंद का रहने वाला है।
 
                    सरकंडा पुलिस के अनुसा्र 8 नवम्बर की दोपहर पीडिता अशोक नगर स्थित अपने अधिवक्ता के घर कानूनी सलाह लेने गयी थी। इसी दौरान विकास साहू उर्फ विक्की नाम का व्यक्ति ने छेडछाड़ किया। पीडिता ने जब ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने बाल पकडकर लज्जा भंग करने का प्रयास किया। साथ ही अश्लील गाली गलौच किया। जान से मारने की धमकी भी दिया।
 
                    इसी दौरान अधिवक्ता और पीड़िता के पति ने बीच बचाव किया। मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 506, 323, 511 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                 मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पतासाजी के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर नेहरू चौक के पास पकड़ा गया।  पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है।
close