मेरा बिलासपुर
देश का चौकीदार जनता की नहीं..मित्रों की सेवा कर रहा..हाथ जोड़ो पदयात्रा में कांग्रेस नेता ने कहा..अडानी ने किया देश को खोखला
पदयात्रा में घर घर पहुंचे कांग्रेसी..मोदी को बताया दो मित्रों का वफादार चौकीदार

बिलासपुर– शहर ब्लाक कांग्रेस 2 प्रमुख अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर वार्ड घर घर पहुंचकर दस्तक दिया। हाथ से हाथ मिलाकर दिल भी मिलाया। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान प्रदेश की जनहितैषी योजनाओं को पेश किया। बल्कि केन्द्र सरकार की फिरकापरस्ती रीति और नीति को भी पेश किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार की अडानी परस्त नीतियों के चलते देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गयी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश पर देश की ही तरह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ऊरूज पर है। इसी क्रम में जिले के कांग्रेस नेता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2 के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में घर घर पहुंच जनता से हाथ से हाथ जो़ड़कर सरकार की नीतियों को पेश कर रहे हैं। बुधवार को अरविंद शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं की टीम वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर वार्ड में, हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर पुराना बस स्टैंड हनुमान मंदिर से निराला नगर गली ,चंदवाभाटा होते हुए वसीर अहमद कॉम्प्लेक्स पहुंची। इस दौारन सभी कांग्रेसियों ने राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेश नेताओं ने लोगों के बीच पुस्तिका और पंपलेट का वितरण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया। साथ ही मोदी की फिरकापरस्ती नीतियों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित लोगों को संबोधित कर पूर्व सांसद इंग्रिड मैक्लाउड बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अडानी प्रेम ने देश को खोखला कर दिया है। अब देश और प्रदेश की जनता को भी अहसास हो गया है कि नरेंद्र मोदी सवा अरब जनता की नहीं बल्कि अपने दो अजीज मित्रों की सेवा कर रहे हैं।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री इस समय हम दो हमारे दो की सरकार चला रहे है।,मोदी सरकार को गरीबों की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। एक तरफ जनता जहां महंगाई की आग में चल रहा है। तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के मित्र देश के बैंकों को लूटने में व्यस्त है। और देश का चौकीदार लूट में मदद कर रहा है।
पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अरविन्द शुक्ला ने कहा कि देश और प्रदेश अब गुजरात माडल से भली भांति से परिचित हो गया है। देश की जनता छत्तीसगढ़ मॉडल की मांग कर रही है। लेकिन केन्द्र सरकार देश का खजाना अपने मित्र अ़ानी के हाथों सौंप दिया है। बैंक को खाली कर प्रधानमंत्री अपने मित्र का खजाना भरने व्यस्त है।
अरविन्द ने बताया कि पिछले चार सालों में बिलासपुर का तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रयास से अरपा नदी पर दो बैराज का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है। आने वाले समय अरपा में 12 महीने पानी रहेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,धनवंतरी मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री सलम स्वास्थ योजना,बिजली बिल हाफ की नीतियों से ना केवल बिलासपुर बल्कि प्रदेश की जनता में भारी खुशी है।
पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी ,पूर्व महापौर राजेश पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा पांडे,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे ने भी पदयात्रा को संबोधित किया ।
बुधवार को हाथ से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व सांसद इनग्रिड मैक्लाउड, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपाई ,पूर्व महापौर राजेश पांडे, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला , अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,सदस्य नरेंद्र बोलर,आशा पांडे, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सीमा पांडे, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे,रोहिणी दुबे,सलमा बेगम,सुदेश दुबे साथी, श्याम कश्यप,अशोक भंडारी, राम दुलारे रजक ,निर्मल बत्रा ,शिव शंकर कश्यप ,विक्की आहूजा,कमल अहिरवार ,आमीन मुगल ,महेंद्र यादव निलेश मालेवार ,वैभव शुक्ला ,शिशिर कश्यप, संजय सिंह चौहान, अनिल पांडे ,कमल गुप्ता ,राजकुमार कश्यप , उमेश वर्मा ,अजहर खान ,हसन अली लकी कश्यप समेत सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया।