महिला कर रही थी बस का इंतजार…और पहुंच गयी पुलिस…जांच पड़ताल के दौरान चार किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने  आपरेशन निजात कार्रवाई के दौरान चार किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी के पास से नगद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम दशमनिया बाई हैै। गिरफ्तार महिला आरोपी काडे थाना कोहका जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की रहने वाली है। महिला को एनडीपीएस एक्ट 20 (बी) के तहत गिरफ्तार किया है।
 रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि एक महिला थैला में अवैध मादक पदार्थ लेकर खंडोबा तिराहा के पास बस का इंतजार कर रही है। महिला बस से अंबिकापुर जाने वाली है। मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार महिला को स्टाफ साथ के घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने गोल मोल जवाब दिया।
जांच पड़ताल के दौरान महिला के पास थैला बरामद किया गया। थैला में सेलो टेप लपेटा हुआ तीन पैकेट बरामद किया गया। बरामद चार किलो गांजा का वजन करीब 4 किलोग्राम से अधिक पाया गया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफतार कर विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
close