दुनिया ने भारतीय बौद्धिक क्षमता का माना लोहा..भूमि पूजन में बोले अंकित ..मैदान में उतर, आजमाया हाथ..कहा आप में ही कोई धोनी..तो कोई मुनफ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- शिक्षा को बेहतर और सर्वसुविधायुक्त बनाने स्कूल प्रबंधन की मांग पर ग्राम पंचायत गतौरी में मिडिल स्कूल के अतिरिक्त कक्ष के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा शामिल हुए। इस दौरान गौरहा के साथ विधानसभा बेलतरा क्षेत्र के स्थानीय नेता राजेन्द्र साहू ने विधि विधान पूजा पाठ किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                गतौरी में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की मौजूदगी में मिडिल स्कूल के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र साहू ने भी विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच पूजा पाठ किया।

                   इस दौरान कार्यक्रम को अंकित गौरहा ने संबोधित किया। जिला पंचायत सभापति ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। आज पूरा विश्व भारतीय बौद्धिक क्षमता का लोहा मानता है। यह जानते हुए भी कि कुछ सालों पहले तक हमारे पास शैक्षणिक स्तर पर आधारभूत संरचना की बहुत ही कमी थी। गौरहा ने बताया कि आज की दुनिया टेक्नालोजी की है। इसकी बुनियादा आज से 35 साल पहले भारत रत्न राजीव गांधी ने रखा था। उसी के सहारे आज हमारे भाई बहन दुनिया के कोने कोने में देश का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं।

                     अपने भाषण में अकित ने बताया कि आज शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा उठ  चुका है। इसके साथ हमें आधारभूत संरचना का भी विकास करना होगा। शहर से लेकर गांव तक स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधा मिलना अनिवार्य है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार तेजी से काम भी कर रही है। आज अतिरिक्त कक्ष के लिए भूमिपूजन किया गया। समय के साथ स्कूल की अन्य जरूरतों को पूरा किया जाएगा। हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारे गतौरी मिडिल स्कूल के बच्चे भी जिला प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगे।

                 भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अंकित गौरहा और राजेंद्र साहू के अलावा जिला पंचायत सदस्य गोदावरी कमलसेन, सुखदेव साहू , सरपंच अश्विनी सोनवानी, सरपंच राजेंद्र साहू , अनिल यादव ,सचिन धीवर ,संतोष कौशिक ,शत्रुहन सिंह और बजरंग सिंह ठाकुर समेत स्थानीय गणान्य लोगों के साथ स्कूल प्रबंधन भी मौजूद था 

 मैदान में पहुंचकर आजमाया बैट बाल पर हाथ 

           जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आज ग्राम पंचायत फरहदा मे आयोजित  बजरंग कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे भी शिरकत किया। मैदान में उतर बैट बाल पर हाथ आजमाया। खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित किया। 
 
             अपने संबोधन में गौरहा ने कहा कि वह दिन खत्म हुए जब बड़े बुजुर्ग कहते थे कि खेलोगे कूदोगें होगे खराब। अब समय पढ़ाई के साथ खेल कूद के साथ तारतम्य बैठाने का है। खेलना जीवन को स्वस्थ्य रखने का मूल मंत्र है। इसमें शरीर स्वस्थ्य रहने के साथ भविष्य भी है। मुनफ पटेल, धोनी समेत कई नामचीन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी गांव से ही है। यदि आपके पास स्किल है तो आसमान की ऊंचाई को जरूर छुएंगे। इसके लिए आपकों सही मार्गदर्शन में सही तरीके से मेहनत करना होगा। यदि ऐसा किया गया तो सफलता भी जरूर मिलेगी। आप में से ही कोई धोनी तो कोई तेंडुलकर और मुनफ पटेल बनकर जिले का नाम रोशन करेगा।
 
           अपने भाषण से युवा नेता ने युवा खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच रघु पटेल ,सचिन धीवर ,प्रेम देवांगन उपस्थित थे।
 
 
 
close