युगदृष्टा युवा नेता ने दिया देश को पांच सूत्र..विपक्ष ने हमेशा किया विरोध..शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने कहा..जाति मुक्त भारत बनाना चाहते थे संजय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण  ने कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद स्व संजय गांधी को जयंती पर याद किया। छाया चित्र पर माल्यार्पण कर संजय गांधी के नए भारत निर्माण की संकल्पना को याद किया। कांग्रेसियों ने संजय गांधी को युगदृष्टा बताया। साथ ही बहुत जल्द बिछुड़ने को लेकर दुख भी जाहिर किया।
 
           शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि संजय गांधी दूरदर्शी और युगदृष्टा के साथ ही समय से बहुत पहले के राजनेता थे।  लेकिन तत्कालीन विपक्ष ने सत्ता की लोलुपता के कारण संजय गांधी की दूरदर्षिता का हमेंशा विरोध किया। बावजूद इसके आज विकसित भारत की बुनियाद में संजय गांधी का योगदान किसी से छिपा नहीं है। पांच सूत्रीय कार्यक्रम के खिलाफ विपक्ष ने जनता के बीच  भ्रम फैलाया। जिसके कारण आज देश को उन सारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसके चलते इन समस्याओं को दूर किया जा सकता था। 
 
             पाण्डेय ने कहा संजय गांधी के पांच सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की साक्षरता को बढ़ना, दहेज का उन्मूलन करना,  नसबन्दी को ब़ढ़ावा देते हुए जनसंख्या को निंयत्रित करना और जाति भेद को हमेशा हमेशा के लिए खऱत्म करना था। इसके अलावा पौधरोपण को बढ़ावा देकर भारत को हराभारा बनाना भी संजय गांधी के पांच सूत्र का मंत्र था।
 
             पाण्डेय ने बताया कि संजय गांधी ने देश और समाज की विषमताओ को समाप्त करने हर संभव प्रयास किया। उनका हमेशा से मानना था कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ्य पर्यावरण में ही देश का चहुंमुखी विकास संभव है। इस बात को आज लोग अक्षरसः मानते है। 
 
          इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,एसएल रात्रे,विनोद साहू,अनिल सिंह चौहान,हेमन्त दिघ्रस्कर ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि संजय गांधी की परिकल्पना के कारण आज हर हाथ मे कार है। संजय गांधी का रुझान इंजीनियरिंग की तरफ था। 1980 में अमेठी से सांसद चुने गए।  23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में निधन हुआ। देश ने एक होनहार युगदृष्टा नेता को अपने बीच से समय से पहले जाते हुए देखा।
 
 कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,हरीश तिवारी,सैय्यद ज़फ़र अली,एसएल रात्रे,विनोद साहू,अनिल सिंह चौहान, सुभाष ठाकुर,रामचन्द्र क्षत्री,माधव ओत्तालवार,ब्रजेश साहू,विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,मनोज शर्मा,राजेश शर्मा,सुनील पांडेय,अनिल पांडेय,राजेश ताम्रकार,अजय काले,चेतन दास मानिकपुरी,वीरेंद्र सारथी,जगदीश सोनी,पुनाराम कश्यप,राजकुमार यादव,ईश्वर यादव,राजेश सोनी शनि बेंजामिन मौजूद थे ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close