कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी…आटो भी किया पार.. दोनो आरोपियों को जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने धान मण्डी कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी के आरोप में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी का सामान समेत एक आटो भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 34 का अपराध दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
              रतनपुर पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को जाली ग्राम निवासी नवीन कुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कर्रा के धान मण्डी कार्यालय में किसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने ताला तोड़कर कार्यालय में रखे लोहे का बाट, पलवा,पुराना जनरेटर और एक हरे रंग का ऑटो चोरी किया है।
 
                    पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया।थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया कि ए.सी.सी.यू .के सहयोग से मुखबीर की सूचना पर संदेहियो को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेहियो ने अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। आईपीसी की धारा 457, 380, 34 के तहत गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया।
 
               पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम विजय लहरे निवासी मुरूम खदान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खमतराई सरकण्डा और मनोज निषाद निवासी जबड़ापारा थाना सरकण्डा है।
close