बीईसी फर्टिलाइजर में चोरीःदोनो आरोपी गिरफ्तार ..सभी सामान बरामद..आरोपी न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलि सने चोरी के अज्ञात आरोपियों  को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तारी का दावा किया है। थानेदार ने बताया कि आरोपी चोरी का सामान बेचने के फिराक में घूमते पकड़े गए। आरोपियों से सामान जब्त किया गया है। आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। 
 
पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम
 
1) सूरज यादव पिता प्यारेलाल उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा  सिरगिट्टी बिलासपुर।
2) शुभम कोल पिता नरेश कोल उम्र 19 वर्ष निवासी नयापारा  सिरगिट्टी बिलासपुर।
                                   
        सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार नयापारा निवासी अश्विनी कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 मार्च की रात्रि 1.30 बजे बीईसी फर्टीलाईजर सिरगिट्टी के अंदर घुसकर अज्ञात आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 35 किलोग्राम नट बोल्ट , 22  किलोग्राम स्टील तार, 150 किलोग्राम स्टील इंसर्ट प्लेट कस पीस,23 किलोग्राम वेजेस पर हाथ साफ किया है।
 
                              थानेदार सागर पाठक ने बताया कि अपराध दर्ज होने के बाद पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि बस स्टैण्ड बिलासपुर के पास संदेही सूरज कोल और शुभम कोल निवासी नयापारा संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं।
 
           जानकारी के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को घेराबन्दी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ईसी फर्टीलाईजर सिरगिट्टी से चोरी का अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी सामान को बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपिोयं को न्यायालय के हवाले किया गया है।
close