सुरंग बनाकर फैक्ट्री में चोरी..चार आरोपी गिरफ्तार ..एक लाख का सामान बरामद..चारों को कारावास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सिरगिटटी पुलिस ने सिलपहरी प्लाॅट से इन्डस्ट्रियल मोटर चोरी के आरोप में एक आरोपी और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 नग मोटर चोरी का मोटर बरामद किया गया है। कुल चार आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।  पकड़े गए सभी आरोपी कोरमी थाना सिरगिट्टी के ही रहने वाले हैं।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) राजेश धुरी उर्फ नन्ना पिता घनाराम धुरी उम्र 28 वर्ष 
2)उमेंद उर्फ लाकेश श्रीवास पिता बलराम श्रीवास उम्र 33 वर्ष
3)शत्रुहन धुरी पिता बहोरन धुरी उम्र 32 वर्ष 
4) ऊदल चैहान पिता सामा सिंह चैहान उम्र 60 वर्ष (खरीददार)    
   
                                सिरगिट्टी थानेदार के अनुसार सिरगिट्टी निवासी ओम प्रकाश पाण्डेय 31 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया कि हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट के बांउड्री वाल मे सुरंग बनाकर स्टोर रूम मे रखे इलेक्ट्रानिक सामान को अज्ञात आरोपियों ने पार कर दिया है। आरोपियों ने 15 नग इंडस्ट्रीयल मोटर चोरी किया है। मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। 
 
             टीम बनाकर क्षेत्र मे संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों पर नजर रखा गया। रात्रि मे कोरमी चैक के पास 3 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत मे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान राजेश धुरी,उमेंद उर्फ लाकेश श्रीवास, शत्रुहन धुरी हनुमंत एलाज इण्डिया प्रा.लि. सिलपहरी प्लाॅट से 5 नग इंडस्ट्रीयल मोटर चोरी का आरोप कबूल किया। आरोपियों ने मोटर को ऊदल चौहान को बेचना बताय। आरोपियों की निशानदेही पर खरीददार को पकड़ा गया। करीब एक लाख के सामान को भी बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
TAGGED:
close