गौठान से 36 खम्भों की चोरी..आरोपी गिरफ्तार..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोनी पुलिस ने गौठान में लगे लोहे के खम्भे को काटकर चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे कटर समेत 36 लोहे खम्भे को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ऋषि धीवर है। आरोपी सेमरताल का रहने वाला है।
 
              कोनी के अनुसार 21 जनवरी और 4 फरवरी के बीच अज्ञात आरोपी ने ग्राम पंचायत सेमरताल के गौठान से 36 लोहे के खम्भे को  काट कर चोरी किया। मामले में ग्राम पंचायत सरपंच राजेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। 
 
              थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। मुखबीर की सूचना पर संदेही सेमरताल निवासी ऋषि धीवर को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लोहे के 36 खम्भो को काटकर चोरी किया जाना बताया। आरोपी ने बताया की खम्भे की चोरी करने के बाद सेमरताल स्थित प्लाट मे छिपाया है।
 
           कोनी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी खम्भो को बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से लोहा कटर मशीन भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। गिरप्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close