घर से आभूषण की चोरी..सामान समेत नौकरानी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने घर से चोरी मामले को लेकर नौकरानी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। महिला का नाम पूजा रोहित दास मानिकपुरी है। महिाल के खिलाफ मकान मालिकिन संगीता करोसिया ने शिकायत की थी।
 
                  सरकंडा पुलिस के अनुसार अटल आवास संगीता करोसिया ने 112 को फोन कर चोरी होने की शिकायत की। संगीता ने बताया कि सोने चांदी की चोरी हुई है। उसे घर में काम करने वाली पूजा रोहित दास मानिकपुरी पर शक है।
 
        जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल अटल आवास मुक्तिधाम गैस गोदाम के पास पहुंची। पूछताछ के बाद संगीता को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की गयी। महिला ने पूछताछ के दौरान चोरी का अपराध कबूल किया। आईपीसी की धारा 381 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।सरकंडा पुलिस के अनुसार आरोपी महिला जोरापारा की रहने  वाली है।
TAGGED:
close