महानगरीय तर्ज पर खड़ी क्रेटा कार की दो पहिया गायब..चार आरोपी पकड़ाए.. सामान समेत बदमाशों की क्रेटा बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- महानगरीय तर्ज पर चोरो ने अज्ञेय नगर में घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार के आगे पीछे की डिस्क समेत दो पहियों को पार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने डिस्क समेत दोनों पहियों को बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञेय नगर निवासी प्रणीत किरण ने थाना पहुंचकर क्रेटा कार से दो पहिया चोरी होने की शिकायत की। प्रणीत ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोजाना की तरह वह नौकरी से 11 दिसम्बर को देर रात करीब 10 बजे घर पहुंचा। अपनी क्रेटा कार को सड़क किनारे खड़ी कर लाक करने के बाद चला गया। क्रेटा कार का नम्बर सीजी 04…एमटी 6006 है। 

                प्रणीत ने पुलिस को बताया कि सुबह 6 बजे पाया कि अज्ञात चोर ने कार की बायी तरफ से आगे पीछे की दोनों पहियों को डिस्क के साथ पार कर दिया है। पुलिस ने प्रणीत की शिकायत को गंभीरता के साथ लेते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप को जानकारी दी। उमेश कश्यप ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन थानेदार शनिप रात्रे को मामले में तत्काल छानबीन करने को कहा।

             छानबीन के दौरान पुलिस को मुखबीर से कुछ जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की। पकड़े गए चारो संदेहियों अवधेश ऊर्फ अमित, आशीष पात्रे, आशीष दिव्य और त्रिलोक सिंह डहरे ने कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों पहियों को अवधेश के पास से बरामद किया। शनिप रात्रे ने बताया कि चोरी को अंजा्म देते समय प्रयोग किए गए अवधेश की क्रेटा को भी जब्त किया गया। जब्त क्रेटा का नम्बर सीजी 10 एसी..4975 है। 

                  पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ 379, और 34 का अपराध दर्ज किया गया। चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया।

close