फिर पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर जमीन माफिया..लाखों रूपये लिया..नहीं किया रजिस्ट्री..सतीष को जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने  रजिस्ट्री की रकम लेकर धोखाधडी करने वाले आरोपी  सतीष सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
 
          पुलिस के अनसुार राजकिशोर निवासी अविनाश पेशवानी ने लिखित शिकायत कर बताया था कि रूपये लेकर सतीष सिंह जमीन की रजिस्ट्री नही कर रहा है। ग्राम मौजा खमतराई पटवारी हल्का नंबर 25 रा०नि०म० बिलासपुर में भूमि खसरा नंबर 561/21, 561/22 क्रमशः रकबा 02 एकड एवं 02 एकड योग रकबा 04 एकड भूमि  कुमार छाबडा और सुरेश रानी छाबडा के नाम पर दर्ज है। 
 
            भूमि को बिक्री हेतु भूमि स्वामी पवन कुमार छाबडा और सुरेश रानी छाबडा ने प्रति एकड पैतीस लाख रूपये  की दर से अनावेदक सतीश सिंह निव ासी गीतांजली सिटी फेस-1 सरकंडा से सौदा किया। 24 अप्रैल  2019 को 50 रूपये के स्टाम्प पेपर पर गवाह यशपाल देवांगन रपटा चौक चांटीडीह  और सत्येन्द्र सिंह जोरापारा के सामने खरीदी को अंजाम दिया । चार लाख रूपया बयाना भी दिया।
 
             इकरारनामा के मुताबिक सतीश कुमार सिंह ने नब्बे लाख रूपये प्रति एकड की  दर से 12 फरवरी  2020 को गवाह कमल किशोर गुप्ता, सेवाराम छतरिया सामने  50 रूपये के स्टाम्प पेपर पर इकरारनामा किया। बीस लाख रूपये बतौर बयाना भी लिया। शर्त के अनुसा्र रजिस्ट्री के बाद पूरा रकम देना था । लेकिन सतीष सिंह ने रजिस्ट्री नही किया। और रूपये भी नही लौटाए।
 
     शिकायत के बाद सतीश सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।पुलिस आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपीसतीश सिंह  पकडा गया। पूछताछ के दौरान सतीष ने अपराध कबूल किया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
TAGGED:
close