फिर निकाला गया बदमाशों का जुलुस..दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट के फरार आरोपी पकड़ाए..तीनों को जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सीटी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर गुंडा बदमाशों का जुलूस निकालकर कड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। पुलिस टीम ने दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान सिम्स चौक के पास मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506,427,147, 148, 149, 307 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। 
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) नवीन तिवारी ओम प्रकाश तिवारी निवासी शिव चौक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
2) पंकज कुमार पिता जयंद्र कुमार मिरे निवासी राजघराना कालोनी उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर
3) मनीष वर्मा पिता रमेशचंद्र वर्मा निवासी आनंद नगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
 
              एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग 4.30 बजे रिवर व्यू से सिम्स के रास्ते चिंगराजपारा सरकण्डा “मॉ आदर्श दुर्गोत्सव समिति  और देवकीनंदन चौक से “कुदुदण्ड शिव
दुर्गोत्सव समिति की टीम सिम्स चौक पहुंची। इसी दौरान आगे बढ़ने की बात को लेकर चिंगराजपारा
दुर्गाउत्सव समिति के सदस्यो ने विवाद शुरू कर दिया। शिवशक्ति उत्सव समिति की तरफ से नवीन तिवारी  और साथियो ने संरकण्डा दुर्गोत्सव समिति के लोगो पर पथराव कर दिया। साथ ही गाडियों में तोड़फोड़ भी किया। पथराव के दौरान लोगों को चोट भी पहुंची।
 
                        इसके बाद दोनो समितियों के सदस्य अपने-अपने प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन के लिए गोल बाजार
कि ओर बढ़ गए। सुबह करीबन 6 बजे करोना चौक के पास कुदुदण्ड समिति के सदस्यो और उनकी गाडियो पर
सरकण्डा क्षेत्र के लोगो ने गाडियो पर लाठी डण्डा और पत्थरबाजी कर तोडफोड किया। समिति के लोगो को
चोट पहुंचाया गया। घटना के बाद दोनो दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर अपराध दर्ज कराया।
 
           दोनो टीम के सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427, 147, 148, 149, 307 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। कई लोगों को पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पतासाजी कर फरार आरोपी नवीन तिवारी, मनीष वर्मा और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
 
तीनो आरोपियों को सिटी कोतवाली से पदयात्रा कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। 
close