जनता तक पैसा पहुंचाना का इंतजाम नहीं..बजट पर मेयर ने कहा..एक बार फिर छले गए बेरोजगार,किसान,जनता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— केन्द्रीय बजट पर मेयर रामशरण यादव ने -बजट में रोजगार और बेरोजगारी का जिक्र न होना काफी दुखद बताया। मेयर ने कहा कि  बजट निराशाजनक है। केंद्र सरकार मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर ख़ुश होना चाहती है।
 
          मेयर ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि इस समय देश मंदी की तरफ जा रहा है। जनता की जेब में पैसों की कमी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है।
 
            महापौर यादव ने बताया कि इस समय भारत में बेरोजगारी की दर सर्वाधिक है। केंद्र सरकार बेरोजगारी के आंकड़े छिपा रही है। बजट में रोजगार और बेरोजगारी का जिक्र नही होना दुखद है। देश में किसानों को सम्मान निधि का पैसा नहीं मिल रहा है। छत्तीसगढ़ धान उगाने वाले किसानों का प्रदेश है। 80० प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। किसानों के लिए निर्मला सीतारमण ने  बजट में कोरी जुमलेबाजी की है। दरअसल किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।
 
              मेय रने बताया कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने की तमाम घोषणाएं कैसे पूरी होंगी। इस बात को लेकर बजट खामोश है। बजट सरकारी संस्थाओं पर अविश्वास की एनडीए सरकार की धारणा को आगे बढ़ाता है। संस्थाओं को कमजोर करने की राह पर ले जाता है।
close