इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध…वाहनों पर रहेगी पुलिस की नज़र..श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने बनाया प्लान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— शहर में अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान चार पहिया और भारी वाहनों का शहर के कुछ रास्तों में प्रवेश के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच प्रतिबंध शाम 5 बजे से रात्रि 2 के बीच तक रहेगा। 
 
                       नवरात्रि और दशहरा के दौरान अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित करने पुलिस प्रशासन ने एतिहातन कदम उठाया है। पुलिस ने शहर के कुछ रास्तों में चार पहिया वाहन और बड़े वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध  शाम 5  बजे से रात्रि 2 बजे तक रहेगा। ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके। और श्रद्धालुओं को देवी दर्शन, दशहरा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

प्रतिबंधित मार्ग इस प्रकार रहेगा
 
1.पुलिस प्रशासन के अनुसार ईमलीपारा से मध्यनगरी चौक एवं बस स्टैंड की ओर
2. ईदगाह चौक से मध्यनगरी चौक 
3. राघवेन्द्रराव भवन तिराहा से सिम्स तिराहा 
4.देवकीनंदन चौक से सिम्स और बृहस्पति बाजार की ओर
5. गोल बाजार चौक से सदर बाजार
6.जेल तिराहा से बृहस्पति बाजार की ओर
7. लालबहादुर शास्त्री मैदान से कोतवाली चौक की ओर*
                               
close