पोला पर्व में नहीं होगी बैल-दौड़..आदर्श युवा मंच अध्यक्ष ने महेश ने बताया..सम्मानित होंगे किसान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— छत्तीसगढ़ किसानों का सबसे बड़ा “पर्व पोला” के अवसर पर आदर्श युवा मंच हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान में बैल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 6 सितम्बर सोमवार शाम 5 बजे से श्रीचंद्र मनूजा की स्मृति में किया जाएगा। कांग्रेस नेता महेश दुबे ने बताया कि इस दौरान किसानों को अतिथिगण उत्साहवर्धन के साथ सम्मानित भी करेंगे। 
 
                आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष महेश दुबे ने किसानों के कहा कि कार्यक्रम में कोविड-19 का असर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिखाई दे रहा है जिसके चलते बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन पारंपरिक तौर पर बैलों की पूजा अर्चना के साथ ही साज- सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 
 
               कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राम शरण यादव करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी नागरिक बैंक होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम सभापति शेख नजारूदीन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पुष्पा दुबे, समाज सेवी अमर बजाज  भी मौजूद रहेंगे।
 
                प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उपस्थित सभी किसानों को सम्मानित किया जाएगा। महेश दुबे ने बताया कि परंपराओं को जीवंत रखने के लिए राज्य स्थापना वर्ष से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
TAGGED: , ,
close