फरसाबहार,जशपुर व कासांबेल के इन क्षेत्रों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर/कलेक्टर महादेव कावरे ने कोरोना वायरस संक्रमण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  फरसाबहार विकासखंड के ग्राम रनई में 6 एवं कोनपारा ग्राम पंचायत में 7 व्यक्ति तथा  जशपुर   विकासखंड के ग्राम लोदाम के कोनबीरा में 6 व्यक्ति एवं कांसाबेल विकासखंड के ग्राम देवरी में 7 व्यक्ति के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संबंधित ग्राम के निर्धारित परिधि क्षेत्र को 15 अप्रैल के रात्रि 11.59 बजे तक के कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।  
जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के ग्राम रनई के उत्तर दिशा में टोंगरीपारा सड़क तक, दक्षिण दिषा में कोनपारा दरहा नदी तक, पूर्व दिशा में कोकिया नदी तक, पष्चिम दिशा में प्राथमिक शाला तक एवं फरसाबहार के ग्राम सिदार पारा (कोनपारा) ग्राम के उत्तर दिशा में संग्राम के घर तक, दक्षिण दिशा में षिरू राम के घर तक, पूर्व दिषा में चन्द्रभान घर के खेत तक, पष्चिम दिशा में आंगनबाड़ी केन्द्र पटेल पारा सीमा तक के परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार जशपुर विकासखंड ग्राम लोदाम के कोनबीरा में उत्तर दिशा में नंदकुमार के घर तक, दक्षिण दिशा में बानेष्वर के मकान तक, पूर्व दिशा में हरि राम के मकान तक, पष्चिम दिशा में महादेव राम के मकान तक एवं कांसाबेल के ग्राम देवरी में उत्तर दिशा में इमली टोली कंटंगखार सीमा तक, दक्षिण दिशा में मांझाटोली तक, पूर्व दि शा में माध्यमिक शाला चैक तक तथा पष्चिम दिशा में दोकड़ा सीमा तक के परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त सीमा के लिए बनाए गए अधिकारियों को आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close