चोर गिरोह का भांडा फूटा..तीन गिरफ्तार..आरोपियों से दस लाख का आभूषण जब्त…हजारों में नगदी भी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सरकण्डा  पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से पुलिस टीम ने पचास हजार से अधिक नगद समेत 185 ग्राम सोना, 1060 ग्राम चांदी बरामद किया है। पुलिस टीम ने चोर गिरोह से चोरी की घटना को अंजाम देते समय प्रयोग किए गए मोटर सायककल के अलावा एक स्कूटी भी बरामद किया है। आरोपियों से बरामद आभूषणों की कीमत करीब दस लाख रूपयों से अधिक है। सभी आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है।
 
                       
                 एससीसीयू और सरकन्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुखबीर की सूचना पर चोरी की आशंका को संदेही को पहले पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी शक्ति सूर्यवंशी, निश्चल सूर्यवंशी, ईश्वर सूर्यवंशी ने अपराध कबूत किया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पूर्व में शिकायत कर्ता के यहां मजदूरी का कार्य करते थे। शिकायत कर्ता के घर पर सीसीटीव्ही की जानकारी उन्हें पहले से ही थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए गिरोह के साथ 24 अक्टूबर की दरम्यिानी रात को घर में धावा बोला।
 
        आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ के बाद अपराध कबूल किया। कब्जे से सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम को पुलिस टीम ने बरामद भी किया। तीनों आरोपियों को गिरफातर पुलिस रिमाण्ड लिया गया। एसीसीयू प्रभारी हरविन्दर ने बताया कि फिलहाल आरोपीयों से अभी भी पूछताछ चल रही है।
 
         कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, उनि शांत कुमार साहू, उप.निरी. मनोज पटेल, सउनि राजकुमार प्रसाद, सउनि दिलीप प्रभाकर, प्र0आर0 प्रमोद सिंग, प्र0आर0 कमल साहू. प्र0आर0  अरूण मिश्रा, आर- अविनाश कश्यप ,  तदबीर सिंह , राहुल सिंह , मनीष बाल्मीकि, भागवत चन्द्राकर ,बिजेन्द्र रात्रे आर-संतोष राठौर, आर0-रमेश राठौर  साईबर सेल (एसीसीयू) आर. दीपक यादव ,विवेक राय, निखिल जाधव ,की भूमिका सराहनीय रही।
 
पकड़े गए चोर गिरोह के आरोपियों का नाम
 
1)शक्ति सूर्यवंशी पिता श्रवण कुमार सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी सडकपारा मोपका थाना सरकण्डा बिलासपुर।
2) निश्चल सूर्यवंशी पिता प्रभुराम सूर्यवंशी निवासी मोपका थाना सरकण्डा स्थाई पता पंडरिपारा घुटकू।
3) ईश्वर सूर्यवंशी पिता जगन्नाथ सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी एच0पी0 गैस गोदाम के पास मोपका  थाना सरकण्डा
 
 
 
TAGGED:
close