95 लाख रूपयों की ठगी का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार..धनपुरी शहडोल में पकड़ाया..गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—तारबाहर पुलिस ने 6 महीने से फरार 420 के आरोपी को धनपुरी जिला शहडोल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सूरज श्रीवास्तव है। आरोपी धनपुरी शहड़ोल का रहने वाला है।
 
             पुलिस के लिंगियाडीह निवासी  सनत कुमार बनर्जी 30 अक्टूबर 2021 को तारबाहर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वैदही मैनेजमेंट सर्विसेज प्रायवेट लिमिटेड के संचालकों ने जमीन, प्लाट, मकान कम कीमत में दिलाने का झांसा ददिया। संचालकों ने मिलकर उसके साथ नवम्बर 2012 से जुलाई 2013 तक 95 लाख की ठगी को अंजाम दिया।
 
            संचालकों ने जिस जमीन और प्लाट को दिखाया  उसके नाम से नही है। मामले की जानकारी के बाद जब पैसा मांगने गया तो। आरोपियों ने चेक तो दिया लेकिन बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जानकारी को आलाधिकारियों  के साझा किया गया।
 
            पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवआई कर अनुराग कोन्हेर और वैदेही कोन्हेर को सुखसागर अपार्टमेंट राजेन्द्र नगर इंदौर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी आज भी जेल में है।
 
                 प्रकरण के तीसरे आरोपी की पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी।मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तीसरे आरोपी सूरज श्रीवास्तव को धनपुरी शहडोल म.प्र. से घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ  के दौरानर आरोपी ने अपराध कबूल किया। आईपीसी की धारा 420 और 34 के अपराध में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
                          आरोपी की धरपकड़ कार्रवाई में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर सहायक उप निरीक्षिक मालिक राम जांगडे, प्रफुल सिंह, मनीष सिंह और संदीप शर्मा का  विशेष योगदान रहा।
close