दैवेभो वन एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन के साथ हैं तृतीय वर्ग

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश के  वन विभागीय दैवेभोर्मचारियों  तथा  संयुक्त अनियमित् कर्मचारी महासंघ द्वारा नियमितीकरण किए जाने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन किया है।संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, अजय तिवारी, प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने बताया है कि 2018 के  जन घोषणा पत्र में  प्रदेश के समस्त अनियमित् कर्मचारियों को  नियमितीकरण करने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री  टी एस सिंहदेव वरिष्ठ नेताओं ने धरना स्थल पर मंच से भी घोषणा की थी।  सरकार बनेगी तो 10 दिन मे नियमितिकरण कर दिया जावेगा। किंतु नियमितीकरण तो दूर हजारों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। ठेका प्रथा प्लेसमेंट का विपक्ष में रहते हुए विरोध करने वाले अभी भी पूर्ववर्ती सरकार के उसी परंपरा को निभा रहे हैं। ऐसी स्थिति में दैवेभो व अनियमित कर्मचारी करो या मरो का संकल्प लेकर संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू , अध्यक्ष रवि गढ़पाले, तथा वन दैवेभो संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण साहू एवं रामकुमार सिंहा के नेतृत्व में निरंतर आंदोलन जारी रखें हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसका तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने समर्थन किया है। उमेश मुदलियार, रामचंद ताण्डी, नरेश वाढ़ेर, विश्वनाथ ध्रुव, कुमार डागा, बजरंग मिश्रा, पीतांबर पटेल, आलोक जाधव, प्रकाश ठाकुर आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है।दैवेभो वन एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारियों के आंदोलन के साथ हैं तृतीय वर्ग
रायपुर, 6 सितंबर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश के  वन विभागीय दैवेभोर्मचारियों  तथा  संयुक्त अनियमित् कर्मचारी महासंघ द्वारा नियमितीकरण किए जाने की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन का समर्थन किया है।

संघ के संरक्षक विजय कुमार झा, अजय तिवारी, प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा ने बताया है कि 2018 के  जन घोषणा पत्र में  प्रदेश के समस्त अनियमित् कर्मचारियों को  नियमितीकरण करने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री  टी एस सिंहदेव वरिष्ठ नेताओं ने धरना स्थल पर मंच से भी घोषणा की थी।  सरकार बनेगी तो 10 दिन मे नियमितिकरण कर दिया जावेगा। किंतु नियमितीकरण तो दूर हजारों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। ठेका प्रथा प्लेसमेंट का विपक्ष में रहते हुए विरोध करने वाले अभी भी पूर्ववर्ती सरकार के उसी परंपरा को निभा रहे हैं। ऐसी स्थिति में दैवेभो व अनियमित कर्मचारी करो या मरो का संकल्प लेकर संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू , अध्यक्ष रवि गढ़पाले, तथा वन दैवेभो संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण साहू एवं रामकुमार सिंहा के नेतृत्व में निरंतर आंदोलन जारी रखें हैं। इसका तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने समर्थन किया है। उमेश मुदलियार, रामचंद ताण्डी, नरेश वाढ़ेर, विश्वनाथ ध्रुव, कुमार डागा, बजरंग मिश्रा, पीतांबर पटेल, आलोक जाधव, प्रकाश ठाकुर आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री से चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने की मांग की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close