भोजपुरी गायक पवन की, लॉलीपॉप लागलू गाने ,पर झूमेंगे हजारों लोग…उद्योगपति ने झा बताया..भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का होगा अद्भुत मिलन

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—भोजपुरी समाज और फिल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर में पहली बार एसईसीएल कार्यालय के सामने स्थित खेल परिसर में होली मिलन समारोह के दौरान संगीत और  सांस्कृतिक कार्यक्रम का मेगा आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक उद्योगपति प्रवीण झा ने बताया कि भारत सांस्कृति बहुलता वाला देश है। कहा भी जाता है कि तीन कोश पानी बदले एक कोश पर बानी। यही विविधता हमारी विशेषता है। इसी विशेषता को ध्यान में रखकर 18 अप्रैल को खेल परिसर में  विशाल सांस्कतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक देश दुनिया में भाोपुरी गायिका के पर्याय पवन सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की विख्यात अभिनेत्री अंजना सिंह भी शिरकत करेंगे।
भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति में अद्भुत समानता

Join Our WhatsApp Group Join Now

उद्योगपति प्रवीम झा ने बताया कि छत्तीसगढ़ कला संस्कृति और संगीत में उत्तर भारत की मिठास भी शामिल है। त्रेतायुग में भोजपुर क्षेत्र जिसे तात्कालीन समय कौशल राज्य कहा जाता था। क्षेत्र में भगवान राम की नगरी अयोध्या शामिल है। जबकि हम सभी लोग जानते हैं कि भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है। जाहिर सी बात है कि भोजपुरी यानि कौशल और छत्तीसगढ़ यानि दक्षिण कौशल की कला संस्कृति में अद्भुत समानता है। भारत ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की विशेषता भी है। इसी बात को ध्यान में रखकर बिलासपुर में भोजपुरी समाज और फील ग्रुप के संयुक्त प्रयास से होली मिलन कार्यक्रम आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।  कार्यक्रम में हमारे बीच पवन सिंह एवं अंजना सिंह की उपस्थिति गरिमा प्रदान करने वाली होगी। खेल परिसर में 18 अप्रैल को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शाम 6 बजे से अतिथियों के आगमन तक होगा।  कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति होगी। 

सिफर से शिखर की यात्रा
प्रवीण  झा ने बताया कि यद्यपि जनगायक पवन सिंह और अभिनेत्री  अंजना सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। बावजूद इसके बताना चाहूंगा कि पवन सिंह गायक के साथ ही भोजपुरी सिने जगत में अभिनेता की पहचान भी रखते हैं।  उन्होने अब तक भोजपुरी और हिन्दी में 2530 से अधिक गानों को आवाज दे चुके हैं। इसके अलावा करीब 900 से अधिक वीडियो अलबम भी किए हैं। पवन सिंह का जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ। उनकी मशहूर फिल्म देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख फिल्मों में सूरीनाम से लेकर अन्य हिन्दी भाषी बहुल देशो ने बहुत पसंद किया गया है।
ब्लाकबस्टर्ड साबित हुआ लॉलीपॉप लागलू गाना
पवन सिंह का पहला अलबम साल 1997 में “ओढ़निया वाली” को जमकर पसंद किया गया। आज भी इसकी चर्चा होती है। 2004 में “कांच कसैली” रिलीज़ हुआ। 2008 में सिंह ने एलबम लॉलीपॉप लागेलु पेश कर संगीत की दुनिया में धूम मचा दिया। ब्लाकबस्टर्ड गाना “लॉलीपॉप लागेलु” को आज भी विश्व के हिन्दी और गैर हिन्दी भाषा वाले देशों में जमकर सुना जाता है। पवन सिंह ने 2007 की फिल्म रंगली चुनारिया तोहरे नाम में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।
दिग्गजों के साथ किया काम
प्रवीण झा ने बताया कि पवन सिंह ने हाल ही में “क्रैक फायटर” फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया। आज उन्हें भोजपुरी फिल्म का सबसे महंगा कलाकार कहा जाता है। उन्होने अब तक अब तक 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ गाना गाया है। पवन सिंह ने अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों का साथ काम किया है। इसमें रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय समेत अभिनेत्री रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल है। 
कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रदेश के दिग्गज नेता
फील ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण ने बताया कि कार्यक्रम में बिलासपुर के सांसद अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, पर्यटन बोर्ड चैयरमैन  अटल श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, नगर विधायक  शैलेश पांडेय, तखतपुर विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी, मेयर  रामशरण यादव  के अलावा होली पारम्परिक मिलन समारोह में गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
close