तलवार से महिला को मारने की धमकी .फरार दोनों आरोपी किरारी से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-मस्तूरी पुलिस ने मारपीट कर तलवार दिखाने वाले आरोपी और उसके साथियों को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आदतन आरोपी पुरुषोत्तम उर्फ दद्दू के आतंक से लोग परेशान थे। क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
 
                 मस्तूरी पुलिस के अनुसार महिला शिकायत कर्ता ने थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरुषोत्तम सिंह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है। घटना के दिन उसने हमेशा की तरह शराब पीकर मारपीट और गाली गलौच किया। इस दौरान उसे समझाने का प्रयास किया गया। नाराज होकर पुरूषोत्तम तलवार लेकर आया। अपने साथी पुष्पराज सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
 
            मस्तूरी ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर धरपकड़ की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी किरारी से भागकर भदौरा में छिपे हैं। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने किरारी पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास तलवार भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया है।
close