जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार..घेराबन्दी से पकड़ाया आरोपी…शराब के लिए रूपये नहीं दिया तो…आरोपी ने मारा-पीटा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कलेश्वर वर्मन मुख्य रूप से सनकपाट थाना फास्टरपुर मुंगेली का रहने वाला है। हाल फिलहाल बिलासपुर स्थित बहतराई में रहता है। आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 323,506 के तहत न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है। 
सरकन्डा थानेदार फैजुल होदा शाह ने बताया कि  वसंत वाटिका सूर्याविहार निवासी पीड़िता ने 1 जनवरी 2023 को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया। पीडिता ने बताया कि कलेश्वर बर्मन ने जान से मारने की धमकी देकर बलात कर्म किया है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। 
मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल टीम का गठन कर पतासाजी के दौरान घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 
शराब के लिए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
थाना प्रभारी फैजुल होदा ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को बंधवापारा निवासी दुमेन्द्र कामले ने महेश साहू उर्फ भोला साहू निवासी बंधवापारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। दुमेन्द्र ने बताया कि शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर आरोपी महेश साहू ने मारपीट किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 (बी), 327 का अपराध दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद सरकन्डा पुलिस टीम ने आरोपी महेश साहू उर्फ भोला को बंधवापारा स्थित भंडारी प्लॉट के पास पकड़ा गया। जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को  न्यायालय में  पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
close