आरा मिल संचालक को जान से मारने की धमकी..दबंग ने दो कर्मचारियों को जमकर पीटा…कहा…काम नहीं छोड़े तो भुगतना होगा अंजाम

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर—संगठन से निकाले जाने से नाराज  भाजपा नेता के दबंग बड़े भाई ने आरा मिल संचालक के कर्मचारियों पर जान लेवा हमला किया है। आशीष ट्रैडर्स के मालिक को भी जान से मारने की धमकी दिया है। शिकायत के बाद चकरभाठा पुलिस ने कमल पाण्डेय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है  कि कमल पाण्डेय ने संगठन के फैसले से नाराज होकर आशीष ट्रैडर्स के नौकरों पर जानलेवा हमला किया है। बीच बचाव करने पहुंचे संचालक आशीष बत्रा को  जान से मारने की धमकी दिया है। आरोपी पाण्डेय के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

चकरभाठा पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट के सामने स्थित आशीष ट्रेडर्स के संचालक आशीष बत्रा ने थाना पहुंचकर चकरभाठा थाना क्षेत्र निवासी आरा मिल संचालक कमल पाण्डेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। आशीष बत्रा ने बताया कि आरोपी कमल पाण्डेय का चकरभाठा स्थित अन्डरब्रिज के पास आरा मिल की दुकान है। 18 मार्च को स्थानीय टिम्बर व्यापारी संघ ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में टिम्बर व्यापारी संगठन ने चार के मुकाबले 15 लोगों ने कमल पाण्डेय को संगठन से निकालने का फरमान जारी किया। चूंकि कमल पाण्डेय ने हमेशा संगठन के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संगठन के सदस्यों ने कमल को संघ के बाहर का रास्ता दिखाया।

  इसी बात को लेकर नाराज कमल पाण्डेय ने 20 मार्च को अपने चार साथियों के साथ हाईकोर्ट के सामने स्थित आशीष ट्रैडर्स पहुंचा। उसने आरा मिल के दो कर्मचारियों नारायण कौशिक और अजीत साहू पर जानलेवा मारपीट किया। इस दौरान कमल और उसके चार साथिय़ों ने कर्मचारियों से उसके बारे में पूछथाछ किया।  साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया।

संंजू हत्याकाण्ड अपडेटः पढ़ें..कहा से आया पिस्टल..और कहां से खरीदे गए शातिर शूटर
READ

आशीष बत्रा ने पुलिस को बताया कि इसी बीच उसे कर्मचारियों के साथ मारपीट की जानकारी हुई। तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को अलग किया। लेकिन कमल पाण्डेय ने उसके साथ अश्लील गाली किया। और जान से मारने की बात कही। मारपीट के दौरान नारायण साहू के कान पर गहरी चोट आयी है। इसके अलावा अजीत साहू को पीठ और छाती में चोट पहुची है। 

शिकायत के अनुसार कमल पाण्डेय ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ ना केवल मारपीट किया। बल्कि उपस्थित सभी कर्मचारियों को आशीष ट्रडर्स मं काम नहीं करने की धमकी दिया। कमल ने कहा कि यदि कोई आशीष बत्रा के आरा मिल में काम करेगा..उसे कभी नहीं छोड़ेगा। सभी को जान से मार देगा। आशीष ट्रेडर्स के संचालक ने पुलिस को यह भी बताया कि कमल पाण्डेय ने इसके पहले भी गाली गलौच और मारपीट की घटना को अंजाम दे चुका है। घटना के बाद उसके साथ ही कर्मचारियों को जान की चिन्ता सताने लगी है। 

चकरभाठा पुलिस ने आशीष बत्रा की शिकायत पर कमल पाण्डेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323,506 और 34 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द री उचित कदम उठाया जाएगा।