पूर्व मंत्री अमर की धमकी..कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव..राजस्व विभाग-भू-माफियों में जुगलबन्दी.. खेल मैदान हड़पने की हो रही साजिश..पीएससी की कार्यप्रणाली पर जमकर साधा निशाना

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
फेसबुक लाइव कार्यक्रम में युवा हितों पर मुखर हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल… लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर लगाए प्रश्न चिन्ह… प्रोबेशन कॉल में वृद्धि और स्टाइफन वेतन को युवाओं के साथ बताया खिलवाड़.*
 
बिलासपुर—-पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में आम जनता से संवाद किया। इस दौरान पूर्व मंत्री जिला प्रशासन को राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठातेहुए कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है। अमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवा हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस समय लोकसेवा आयोग दोयम दर्जे की एजेंसी बन कर रहा गया है। यदि आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया जाता है। तो भाजपा युवा ब्रिगेड सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
 
लोकसेवा आयोग अनियमितताओं का केन्द्र
 
                  पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल फेसबुक लाइव कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से रूबरू हुए। इस दौरान अमर अग्रवाल ने  युवाओं के मुददो को गंभीरता से रखा। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवा हितों की साथ खिलवाड कर रही है। सरकार ने  घोषणा पत्र में सब्जबाग दिखाकर बेरोजगरों के साथ मजाक किया है। सरकारी भर्ती की एजेंसी लोकसेवा आयोग के कार्यप्रणाली के चलते युवाओं में आक्रोश है। परीक्षाओं का संचालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। 2020 की लोकसेवा भर्ती परीक्षा मॉडल उत्तर में भारी गड़बड़ी  है। जिसमें बड़ी संख्या में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। प्रश्न पत्र सेट करने वाले विशेषज्ञ की दक्षता के संबंध में लोक सेवा आयोग दोयम दर्जे का साबित हुआ है। पिछले माह 14 फरवरी को वर्ष 2020 राज्य लोक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों में एक दर्जन से ज्यादा प्रश्नों के विवादास्पद है। राज्य भर में युवा आंदोलित हो गए  हैं । 
 
स्टाईपेन्ड वेतन
 
           अमर ने कहा कि सरकार केवल आंकड़े गिनाने में लगी है। 2 वर्षों में व्यापम ने किसी भी प्रकार की भर्ती नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता और दक्षता पर प्रश्न चिन्ह और भी गहरा हो गया है।  अमर ने बताया कि नई भर्ती के बाद युवाओं का प्रोबेशन काल कोरोना के नाम पर राज्य की वित्तीय हालात का हवाला देते हुए अकारण 3 वर्ष कर दिया गया है। यह सीधे-सीधे युवाओं के साथ अन्याय है। कड़ी मेहनत के बाद भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पूर्णकालिक वेतन की बजाए स्टाईपेंड वेतन जारी करने का नियम बना दिया गया है। युवा हितों के साथ खिलवाड़ बंद किया जाना चाहिए। कर्मियों के डीए को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया है और 6 महीने तक वेतन वृद्धि भी नहीं दी जा रही है।
 
कलेक्ट्रेट का घेराव
 
               प्रसारण के दौरान अमर ने बताया कि बिलासपुर जिले में राजस्व विभाग में आए दिन गड़बड़ियां सामने आ रही है। मामलों में कलेक्टर को संज्ञान लेकर सुधार की कवायद करनी चाहिए। अग्रवाल ने बताया किराजस्व विभाग भू माफियाओं के साथ मिलकर संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहा है। किसी की जमीन पर भी कब्जा कर लिया जाता है। सीमांकन और रजिस्ट्री के 35 साल पुराने मामले खोलकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। नामांतरण और सीमांकन और अन्य राज्यों से संबंधित लोक सेवा गारंटी और सिटी सेंटर के विषयों के निस्तारण में विभागीय हमले की कोई रुचि नहीं है। 
 
भू-माफियों का बालोबाला
             भाजपा नेता ने कहा कि सरकंडा में एक वृद्ध महिला घर में अचानक भू माफिया आकर कब्जा दखल करने लगा। राजस्व विभाग की मिलीभगत से वृद्धा की जमीन के कागजात भू माफिया ने तैयार करा लिए। निस्तार पत्रक को छोड़कर मिसल बंदोबस्त लागू होने से आज दिनांक तक सभी सरकारी भूमियों का रिकॉर्ड दुरुस्ती करण और सत्यपान की मांग  अग्रवाल ने कलेक्टर बिलासपुर से करते हुए कहा यदि शीघ्र ही राजस्व विभाग द्वारा कार्य प्रणाली में सुधार नहीं लाया गया तो कलेक्टर का घेराव किया जाएगा। 
 
खेल मैदान पर कब्जे की साजिश
           अमर ने कहा कि मुख्यमंत्री मीडिया में बिलासपुर को अपना बताते हैं। जबकि बिलासपुर के विकास के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार की फंडिंग नहीं की है। उल्टा एक कॉलेज के खेल मैदान की जमीन को निजी ट्रस्ट को फायदा पहुंचाने का कार्य कराया जा रहा है। अवैध प्लाटिंग के खुले खेल में कागजों में कार्यवाही हो रही है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर फाइलों में दम तोड़ रही है। अवैध प्लाटिंग का सत्ता के संरक्षण दिनोंदिन फल फूल रहा है।
 
टीका का राजनीतिकरण
 
                होली के त्यौहार और विश्व रंगमंच की बधाई देते हुए अमर ने कहा कि जीवन में हर भूमिका को शिद्दत से अदा  करें। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण के वैश्विक अभियान में 100 से अधिक देशों में  भारतीय वैक्सीन भारतीय दर्शन पर आधारित मानव सेवा के कार्य में लगी है। हमारे देश में प्रत्येक देशवासी के लिए टीका उपलब्ध होगा। इस महाअभियान को जहां विश्व भर में सराहा जा रहा है। वहीं भारत में कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल टीके की विश्वसनीयता को लेकर देश में भ्रम की राजनीति कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ सरकार की अनदेखी के कारण तेजी से कोरोनावायरस में बढ़ रहे हैं। आम नागरिकों से अपील है कि वे  कोरोना मानकों का पालन करें और टीकाकरण अभियान को सफल बनावे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close