महिला समेत गांजा तस्करी में 3 गिरफ्तार..बलवा का फरार आरोपी पकड़ाया..सभी न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस टीम ने दो साल पहले फरार मरापीट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य मामले में दो आरोपियों के पास से दस किलो गांजा जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों को विधिवत कार्रवाई कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
                    सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने गांजा की अवैध बिक्री और परिवहन के आरोप में दो गांजा तस्करों को धर दबोचा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का नाम अनीश कुशवाहा और शेख जीशान है। अनीश कुशवाहा उत्तर प्रदेश रकसराय कौसम्बी का रहने वालाह ै। दूसरा आरोपी भैरम मंदिर के बगल, कलिका नगर, तिफरा निवासी है।
                
               दोनों आरोपियों को महामाया चौक स्थित पीपल पेड़ के  नीचे बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की गयी है। आरोपियों के पास से 10 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। 
 
                   परिवेश तिवारी ने बताया कि गांजा तस्करी और बिक्री के आरोपी में एक महिला को भी पकड़ा गया है। महिला का नाम उमा साहू पति संतोष साहू है। महिला ख़मतराई,अशोक नगर की करहने वाली है।
फरार मारपीट का आरोपी पकड़ाया
 
            सरकन्डा पुलिस के अनुसार मारपीट और बलबा का दो साल से फरार आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी का नाम  रवि वर्मा है। आरोपी वर्मा मोहल्ला मोपका का रहने वाला है।
 
           आरोपी को दर्ज आईपीसी की धारा 147,148,149,294,506,323,506, आर्म्स एक्ट 25,27  के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
 
close