चोरी मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार..दो नाबालिग भी शामिल..चोरी का सोने चांदी का सामान बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने सोने चांदी के सामान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कानून के हवाले किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है।
 
                  सरकन्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पहुंचकर नगोई निवासी पीड़ित ने बताया कि घर से अज्ञात आरोपियों ने घर घुसकर चोरी को अंजाम दिया है। आरोपियों ने सोने चांदी के सामान के अलावा दैनिक सामानों की भी चोरी की है।
 
                            रिपोर्ट के बाद पुलिस टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चोरी का अपराध कबूल किया। पकड़े गए आरोपी सरगना का नाम विमल कुमार सूर्यवंशी है। इसके अलावा चोरी में दो नाबालिगों ने भी सहयोग किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा  457, 380, 34 का अपराध दर्ज किया।
 
                         पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से चोरी का सामान चांदी का दो नग़ सिंदूरदान, 2 नग बच्चों का चांदी का चूड़ा, 2 नग चांदी का चाभी पिन, 2 नग चांदी की अंगूठी, 2 नग चांदी का छल्ला, 2 नग चांदी का साठी बरामद हुआ है। आरोपियों के पास से 2 नग मोबाइल भी बरामद किया गया है।
 
            पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के अन्य मामलों को कबूल किया। आरोपियों के पास 6 नग  चांदी का सिक्का भी बरामद किया है। नगद 1500 रूपये भी जब्त किया है। पकडे गए तीनो आरोपियों को कोर्ट के हवाले किया गया है।
close