37 लीटर शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार.. गिरफ्त में एट्रोसिटी के फरार 2 आरोपी..कबाड़ी समेत 12 आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान 10 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को धर दबोचा है। कार्रवाई से कबाड़ियों से लेकर कोचिया और लूटपाट के आरोपिोयं में हडकम्प मच गया है। कोटा पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न्यायालय के हवाले किया है। 
 
                 कोटा पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए दस अलग अलग मामलों मैें 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धावा बोलते3 मामलों तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत  गिरफ्तार कर 34(2) का अपराध दर्ज किया है। इसके अलावा 4 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के जुर्म में धर दबोचा है। 
 
               कोटा पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान लंबे समय से एट्रोसिटी का फरार आरोपी को पकड़ा गया है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।साथ ही कबाड़ का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा है। 
 
                पकड़े गए तीनों कोचियों के पास से पुलिस ने 37 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम हर प्रसाद नेताम पिता द्वारिका प्रसाद, मनहारु मरावी पिता कलार मरावी चन्द्रशेखर आर्मो पिता वैशाखी आर्मो है। तीनों कोचिया सुदनपारा कोटा के रहने वाले है।
 
                     इसके अलावा पुलिस ने आबकारी अधिनियम 36(च)  के आरोपी अजय नेताम पिता रतनलाल नेताम,हेमंत कुमार पिता त्रिभुवन लाल चतुर्वेदी,सेवक राम बंजारे पिता शोध राम बंजारे संतोष यादव पिता महेतरु यादव को गिरफ्तारी हुई है।
 
     कोटा पुलिस के अनुसार SC, ST एक्ट के लंबे से फरार दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विनोद श्रीवास उर्फ पप्पू श्रीवास,शैलेंद्र पांडे पिता दिलीप पांडे है। दोनो आरोपी करगीकला के रहने वाले हैं। आदर्श तिवारी निवासी मोहरखार को अवैध कबाड परिवहन के आरोपी में आईपीसी की धारा 41(1-4)/ 379 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
close