गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..14 मादक पदार्थ बरामद..तीनों आरोपी न्यायालय के हवाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सीपत पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर गांजा के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 13 पैकेट में करीब 14 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है।बरामद गांजा की कीमत करीब 70 हजार रूपए है।LATEST अपडेट के लिए हमारे TELEGRAM GROUP से जुड़े,क्लिक करे यहाँ
 पकडे गए आरोपियों का नाम
1) रामकुमार यादव पिता इतवारी यादव निवासी कौवाताल थाना सीपत 2) आशीष यादव  पिता रामकुमार यादव निवासी कौवाताल थाना सीपत 3) अवनीश यादव पिता शिव कुमार यादव उनिवासी कौवाताल थाना सीपत है।
             सीपत पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि कौवाताल गांव निवासी रामकुमार यादव, आशीष यादव, अवनीश यादव अपने घर गांजा की अवैध कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने धावा बोला। तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गयी। आरोपियों ने गांजा रखना और बेचना कबूल किया। सामान बरामद करने के बाद आरोपियों के खिलाफ एडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया।
             पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी रामकुमार यादव के कब्जे से 5 पैकेट, आशीष यादव के कब्जे से 6 पैकेट और अवनीश यादव के पास 3 पैकेट गांजा पाया गया। बरामद 14 पैकेटमें करीब 14 किलो गांजा पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
TAGGED:
close